अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने निर्देशक भारतीराजा के निधन पर जताया शोक, रेवती समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Celebs Reactions On Director Bharathiraja Death: बुधवार को तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का निधन हो गया। इस खबर को सुनकर तमिल सिनेमा के कलाकारों शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडियो के जरिए निर्देशक भारतीराजा को याद कर रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीराजा को तमिल सिनेमा में ऐसे निर्देशक के तौर पर जाना जाता था, जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में बनाईं। उनकी फिल्में सिनेमा की पाठशाला की तरह हैं। उन्होंने तमिल सिनेमा में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनके निर्देशन और व्यक्तित्व के सभी लोग कायल थे। यही कारण है कि भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर तमिल सिनेमा से जुड़े कलाकार दुख में हैं। सोशल मीडिया के जरिए इस दिग्गज निर्देशक को फिल्मी सितारे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खुशबू सुंदर, रेवती के अलावा कई सेलेब्स ने निर्देशक भारतीराजा को लेकर भावुक पोस्ट साझा की हैं।
अभिनेत्री रेवती और खुशबू सुंदर हुईं दुखी
रेवती ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीराजा सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आप ही की वजह से मैं आज एक एक्ट्रेस हूं।’
रेवती के अलावा निर्देशक भारतीराजा के निधन पर अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने भी दुख जाया है। भारतीराजा के निधन पर शोक जताते हुए एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए खुशबू सुंदर ने लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे सबसे चहेते और सम्मानित डायरेक्टर भारतीराजा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी फिल्में हमेशा से मिसाल रही हैं और आगे भी फिल्म मेकिंग की पाठशाला बनी रहेंगी। उन्होंने सिनेमा के हर चाहने वाले के लिए एक बड़ी विरासत छोड़ी है। वे हमेशा कहते थे कि मुझे दो चोटियों वाले लुक में एक फिल्म करनी चाहिए। यह सपना अब अधूरा ही रह जाएगा। आपकी बहुत याद आएगी, सर।'
इन सेलेब्स ने भी दी निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि
एक्टर और नेता आर. सरथ कुमार ने निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स (ट्टिटर) पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह-सुबह सबसे सम्मानित, काबिल और प्रशंसित निर्देशक भारतीराजा का निधन हो गया। उनकी फिल्मों ने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। अपने शानदार काम से उन्होंने फिल्म बनाने वालों और दर्शकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। ऐसी कालजयी बेहतरीन फिल्में बनाईं जिन्हें आने वाले वर्षों तक सराहा जाता रहेगा। उनकी विरासत उन कहानियों और लोगों की जिंदगी के जरिए जिंदा रहेगी जिन्हें उन्होंने छुआ। अपनी, अपने परिवार और उनके सभी चाहने वालों की ओर से मैं उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’
It is with deep grief and sadness that I came to know the passing away of the most respected, most efficient, most admired Thiru.Bharathiraja Avl., in the early hour of this morning.
— R Sarath Kumar (@realsarathkumar) June 10, 2026
His visionary storytelling, artistic excellence, and immense contribution to cinema have left… pic.twitter.com/KLOpwaEPHe
अभिनेता सिबी सत्यराज ने भी भारतीराजा के निधन पर ट्टीट करते हुए लिखा, ‘सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। सर, आपकी फिल्में फिल्ममेकिंग की भाषा सीखने के लिए एक बेहतरीन किताब की तरह थीं। आपने ग्रामीण तमिलनाडु की आत्मा को पर्दे पर उतारा और तमिल सिनेमा की दिशा हमेशा के लिए बदल दी। सिनेमा के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है। आपकी आत्मा को शांति मिले।’
Extremely saddened to hear about the passing of #Bharathiraja sir.
— Sibi Sathyaraj (@Sibi_Sathyaraj) June 10, 2026
Sir, your films were a true textbook on the language of filmmaking. You brought the soul of rural Tamil Nadu to the screen and changed the course of Tamil cinema forever.
A monumental loss to cinema. Rest in… pic.twitter.com/glhepF75lU