नयनतारा ने विग्नेश शिवन को प्यार से किया किस, मनाई शादी की चौथी सालगिरह; बेटों के साथ शेयर की 10 खास तस्वीरें
Nayanthar Vignesh Shivan Wedding Anniversary: आज 9 जून को नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की चौथी सालगिरह है। इस खास अवसर पर नयनतारा ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेडी सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन की शादी 9 जून 2022 को हुई थी। दोनों ने महाबलीपुरम के एक लग्जरी रिसॉर्ट में पूरे तमिल रीति-रिवाजों और भव्य समारोह के साथ शादी की थी। आज शादी की चौथी सालगिरह पर नयनतारा ने पति विग्नेश और बच्चों की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल फिर से जीत लिया है।
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 2015 में फिल्म नानुम राउडी धान के सेट पर मुलाकात के बाद डेटिंग शुरू की। इसके बाद दोनों ने 9 जून 2022 को शादी कर ली थी। आज 9 जून 2026 को दोनों की शादी के पूरे चार साल हो गए हैं।
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विग्नेश शिवन और जुड़वां बच्चों उयिर और उलग के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ नयनतारा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो।'
नयनतारा और विग्नेश शिवन को वेनिस में अपने बेटों उयिर और उलग के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए देखा गया। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

नयनतारा और विग्नेश ने जून 2022 में महाबलीपुरम में एक निजी समारोह में शादी की और उसी साल अक्तूबर में सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की।

विग्नेश शिवन की निर्देशित फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' हाल ही में रिलीज हुई है। इस साइंस फिक्शन रोमांस फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एसजे सूर्या ने अभिनय किया है।
नयनतारा ने दो दशकों में लगभग 75 तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था।

नयनतारा को आखिरी बार मलयालम थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' में देखा गया था, जिसमें मोहनलाल और ममूटी भी थे। अब वह सलमान खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।
नयनतारा साउथ स्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में नयनतारा के अलावा हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं।

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Kumod Raney: आंखों में आंसू भरे दिखे सलमान, दोस्त कुमुद राणे का निधन; अंतिम दर्शन करने पहुंचे अरबाज और सोहेल..
View this post on Instagram