अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ फिर टली, इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन की वजह से लिया फैसला; जानें अब कब होगी रिलीज
Lenin Release Date: अखिल अक्किनेनी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लेनिन’ एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। यह तीसरी बार है जब फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। जानें अब कब रिलीज होगी फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल अक्किनेनी की आने वाली फिल्म ‘लेनिन’ पहले 26 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
राम चरण की 'पेद्दी' बनी वजह
इस बार फिल्म टालने की सबसे बड़ी वजह राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का शानदार प्रदर्शन बताया जा रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है।
मेकर्स का कहना है कि 'पेद्दी' अभी सिनेमाघरों में अच्छा चल रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन उसी को मिल रही हैं। ऐसे में ‘लेनिन’ को थोड़ा आगे बढ़ाना सही फैसला लगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अखिल अक्किनेनी की मच अवेटेड फिल्म लेनिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया है। अब फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ मेकर्स ने वजह का भी खुलासा किया है।
बेहतर फिल्म देने के लिए चाहिए थोड़ा वक्त
फिल्म के प्रोड्यूसर नागार्जुन ने एक्स पर नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा कि टीम ने उनसे थोड़ा और समय मांगा था ताकि फिल्म को और बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने लिखा, ‘लेनिन की टीम मेरे पास आई और कहा कि उन्हें फिल्म को 100% देने के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। उनके जुनून को देखकर मैंने हां कर दी। हमारा लड़का 10 जुलाई को आ रहा है। इस बार आपको एक नया अखिल देखने को मिलेगा।’
Team #Lenin came to me with a request.
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) June 13, 2026
They asked for a little more time to give their absolute 100% and create something very special.
Their passion and spirit made me say yes.
మనోడు 10th July వస్తున్నాడు. I say again you will see a new Akhil!!
Get ready for the #Lenin…
इस फिल्म को डायरेक्टर मुरली किशोर अब्बुरु ने बनाया है, जिसमें भाग्यश्री बोरसे फीमेल लीड में हैं। फिल्म को नागार्जुन और सूर्यदेवरा नागा वंशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। अब तक रिलीज हुए पोस्टर्स और गानों ने दर्शकों के बीच अच्छी उत्सुकता पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें- क्या है रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज? फैन के सवाल का अभिनेत्री ने दिया ये दिलचस्प जवाब
मेकर्स का मानना है कि रिलीज डेट आगे बढ़ाने से फिल्म को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकेगा। अब 10 जुलाई को ‘लेनिन’ की रिलीज का इंतजार और भी बढ़ गया है, और फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एक नया और अलग अंदाज में अखिल देखने को मिलेगा।