रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और उन्होंने अपने फैन से बातचीत की। उन्होंने एक फैन से बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है?
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
क्या है रश्मिका का ब्यूटी सीक्रेट?
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान रश्मिका के एक फैन ने उनसे उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछा। इसके जवाब में रश्मिका ने प्रोडक्ट या वेलनेस ट्रेंड्स की सलाह देने के बजाय एक दिल को छू लेने वाला जवाब दिया। जिसे सुनकर फैंस ने उनकी काफी तारीफ की।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : X
रश्मिका ने दी ये सलाह
रश्मिका ने कहा 'ऐसे लोगों के साथ रहो, जो तुम्हारे भीतर के बच्चे को जिंदा रखें। जो अपने भीतर के बच्चे को भी खुश और सुरक्षित रखें। जब तुम दोनों अपने इस मासूम हिस्से की रक्षा करोगे, तब तुम सच में खुश रहोगे।' उनका मतलब था कि खुश और पॉजिटिव रहने ने स्किन ग्लो करती है।
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
किस काम से मिली सबसे ज्यादा खुशी?
इसी सेशन के दौरान एक यूजर ने उनकी शादी और जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा। फैन को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई सपना सच हो गया हो। एक दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि रश्मिका ने अपने जीवन में सबसे खुशी वाला कौन सा काम किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है।'
5 of 5
कॉकटेल 2 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वर्क फ्रंट
रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'कुबेर' रिलीज हुई। इसमें उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई है। वह जल्द ही 'कॉकटेल 2', 'मायसा', 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3' जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगी।