सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week

धमाकेदार रहेगा यह वीक; 'दृश्यम 3' से 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' तक; ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: इस वीक ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। जानिए इस बार लिस्ट में क्या-क्या है?

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
इस वीक की ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते सप्ताह ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। सिनेमाघरों में भी बहार रही। इस वीक भी थिएटर्स में 'कॉकटेल 2' सहित कई फिल्में दस्तक देंगी। मगर, डिजिटल फ्लेटफॉर्म पर भी खूब माहौल जमने वाला है। इस वीक ओटीटी के पिटारे में कई रोचक फिल्में और सीरीज हैं। जानिए

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दृश्यम 3
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इस वीक ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में आई थी। थिएटर्स में दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह उपस्थिति दर्ज कराने वाली है। फिल्म 'दृश्यम 3' को 18 जून से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
आई विल फाइंड यू - फोटो : सोशल मीडिया

आई विल फाइंड यू
यह रोमांचक क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज है। इस वीक दर्शक इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीन हैं। 'आई विल फाइंड यू' को आप 18 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज हार्लन कोबेन के उपन्यास पर आधारित है। इसमें सैम वर्थिंगटन (डेविड के रूप में) ब्रिट लोअर और मिलो वेंटिमिलिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
अथिराडी - फोटो : सोशल मीडिया

अथिराडी
अगर आपको एक्शन कॉमेडी फिल्मों में दिलचस्पी है तो यह फिल्म आपके लिए है। इस वीक यह मलयालम फिल्म भी ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध रहेगी। इसे 19 जून से सोनी लिव पर देख सकते हैं।

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
ठुकरा के मेरा प्यार 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

ठुकरा के मेरा प्यार 2
वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन इस वीक दर्शकों के बीच आएगा। इस सीरीज को आप 19 जून से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें प्यार के साथ-साथ बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी। सीरीज में संचिता बसु (शानविका चौहान) और धवल ठाकुर (कुलदीप कुमार) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
केनाथा कानोम - फोटो : सोशल मीडिया

केनाथा कानोम
यह भी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें योगी बाबू अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप 16 जून से जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे। इसमें योगी बाबू के साथ-साथ लवलिन चन्द्रशेखर और रायचल रबेका अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी रामनाथपुरम के एक सूखे से जूझते गांव पर आधारित है। इसमें बाबू मंदिर के मूर्तिकार का किरदार निभा रहे हैं। गांव में पानी की कमी है और लोग पानी की तलाश में हर जगह भटक रहे हैं। फिल्म की कहानी में कई दिलचस्प मोड़ हैं।

Drishyam 3 to Athiradi Thukra Ke Mera Pyaar 2 Color Book Movie and series To Release On OTT This Week
कलर बुक - फोटो : सोशल मीडिया

कलर बुक
यह फिल्म भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इसे आप 19 जून से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। यह फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। इसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed