सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Urmila Matondkars Ex Husband Mohsin Akhtar Marries Nidha Bhatt For The Second Time

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, लिखा इमोशनल नोट; जानें किसके साथ की नई शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 15 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Mohsin Akhtar Mir: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी जिंदगी में नई शुरुआत कर ली है। जानिए मोहसिन ने किससे दूसरी शादी की है। 
 

Urmila Matondkars Ex Husband Mohsin Akhtar Marries Nidha Bhatt For The Second Time
मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के बाद मोहसिन ने अब दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया।

मोहसिन ने तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट
रविवार को मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा कि सच्चे इरादे, ईमानदार प्यार और सब्र-शुक्र से भरे दिल के साथ उन्होंने जिंदगी में फिर से प्यार पाया है। मोहसिन ने अपनी पत्नी को अपनी जिंदगी की रोशनी बताया और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने एक करीबी (मौजी) को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से ही उन्हें यह खुशी मिली है। उन्होंने लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं और हमेशा उनके लिए दुआ करेंगे।

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohsin Akhtar (@mohsinakh)

कब हुआ था मोहसिन और उर्मिला का तलाक?
अगर बात करें उनके पिछले रिश्ते की, तो मोहसिन पहले उर्मिला मातोंडकर के साथ शादीशुदा थे। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि यह एक इंटर-फेथ मैरिज थी और दोनों के बीच करीब 10 साल का एज गैप भी था।

दोनों की मुलाकात साल 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। बाद में दोनों ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में दर्शन किए और फिर निकाह किया। हालांकि, शादी के लगभग 8 साल बाद 2024 में उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आईं और उर्मिला ने तलाक के लिए आवेदन किया और इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। 

ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे पर कुणाल कामरा का निशाना, ‘370 बिरयानी’ विवाद पर किया पोस्ट; लिखा- ‘इन चीजों के पीछे छिपना बंद…’

Urmila Matondkars Ex Husband Mohsin Akhtar Marries Nidha Bhatt For The Second Time
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : urmilamatondkarofficial
उर्मिला मातोंडकर का फिल्मी करियर
उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और ‘मासूम’ व ‘कलयुग’ जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में वह ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भूत’ और ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed