सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna keep up their promise visit hometown to honour meritorious students

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निभाया अपना वादा, होनहार छात्रों को किया सम्मानित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 14 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Rashmika: मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों के होनहार बच्चों की मदद के लिए एक नई शैक्षिक पहल शुरू की है। जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna keep up their promise visit hometown to honour meritorious students
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सिनेमा जगत से परे भी अपने परोपकारी कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने एक नई शैक्षिक पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को सहयोग देना और उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद करना है।

वायरल हुआ वीडियो
विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विजय सिंपल लुक में नजर आए। वहीं रश्मिका ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन

होनहार छात्रों को सम्मान
इस साल की शुरुआत में शुरू की गई इस योजना का मकसद सरकारी स्कूलों के उन मेहनती बच्चों को बढ़ावा देना है, जिन्होंने 9वीं और 10वीं कक्षा में बहुत अच्छे नंबर हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 180 जरूरतमंद और योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)


विज्ञापन

विजय के लिए क्यों खास है यह गांव?
विजय देवरकोंडा ने एक्स (X) पर इस सफर की तस्वीरें और चुने गए बच्चों की लिस्ट शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने बताया कि थुम्मनपेट गांव उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इसी छोटे से गांव में उनके पिता का जन्म हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। 

विजय ने लिखा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना और उस समाज की मदद करना जिसने उनके परिवार को बनाया, उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

गांव वालों में खुशी का माहौल
इस खास मौके पर गांव के लोग बेहद खुश हैं और उन्होंने इस समारोह को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी की है। स्थानीय लोगों ने विजय और रश्मिका के इस कदम की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि इस तरह की मदद से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का हौसला बढ़ेगा, उनकी प्रतिभा सामने आएगी और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




यह भी पढ़ें: कौन हैं शरवरी वाघ? पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री की नातिन; 29वें जन्मदिन पर जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed