सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Actor Raghava Lawrence Says I Will Soon announce my political journey

विजय के बाद अब राजनीति में उतरेंगे एक्टर-कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस, बोले- ‘जनता के समर्थन और सुझावों को महत्व…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 14 Jun 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Raghava Lawrence Soon Announce Political Journey: अभिनेता से तमिलनाडु के सीएम बनने का सफर थलापति विजय ने हाल ही में तय किया है। अब अभिनेता और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस भी राजनीति में कदम रखेंगे। जल्द ही वह अपने राजनीति सफर का एलान करेंगे।

South Actor Raghava Lawrence Says I Will Soon announce my political journey
अभिनेता राघव लॉरेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस भी अभिनय की दुनिया से निकलकर राजनीति में आने वाले हैं। हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात साझा की है। राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया है, इसका कारण भी बताया है। 

राजनीति में आने का फैसला क्यों लिया? 
एएनआई से की गई हालिया बातचीत में अभिनेता, कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस कहते हैं, ‘मैं जल्द ही अपने राजनीतिक सफर का ऐलान करूंगा। आने वाले दिनों में मैं इससे जुड़ी जरूरी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करूंगा। मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात ने मुझे राजनीति में आने के लिए मजबूर किया है। मेरा यह फैसला लोगों की सेवा करने की इच्छा से प्रेरित है। मैं जनता के समर्थन और सुझावों को महत्व देता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

South Actor Raghava Lawrence Says I Will Soon announce my political journey
राघव लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
ये खबर भी पढ़ें: ‘अविश्वसनीय मुलाकात’, सीएम विजय से मिले निर्देशक आरजे बालाजी; ‘करुप्पु’ के लिए जताया आभार; कही ये बात
 
टीवीके पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा नाम 

बीते दिनों राघव लॉरेंस ने राजनीति में आने की बात सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इसके बाद कई फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह थलापति विजय की टीवीके पार्टी से जुड़ रहे हैं। कई फैंस भी चाहते हैं कि वह विजय की पार्टी ‘तमिळगा वेत्री कझगम (TVK)’ से जुड़ जाएं। हालांकि, अभी तक राघव लॉरेंस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि वह कौन सी पार्टी का हिस्सा बनेंगे। 

साउथ के अलावा अक्षय कुमार की हिंदी फिल्म भी कर चुके हैं राघव लॉरेंस
राघव लॉरेंस ने साउथ में कई फिल्में बतौर अभिनेता की है। साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' भी उन्होंने निर्देशित की थी। यह फिल्म साउथ फिल्म की ही रीमेक थी। हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार के अलावा कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed