राम चरण और उपासना कोनिडेला ने शेयर की जुड़वां बच्चों की पहली झलक, लिखा- ‘दिल खुशियों से भर गया है’
Ram Charan and Upasana Konidela: राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने रविवार को अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपल के इन जुड़वां बच्चों में एक बेटा है, जिसका नाम शिवराम रखा गया है, और एक बेटी है, जिसका नाम अनवीरा देवी है। इस पोस्ट में उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा की भी झलक देखने को मिली, जिनका जन्म 20 जून 2023 को हुआ था।
फोटो शेयर कर लिखा खास नोट
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके तीनों बच्चों के हाथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘दिल खुशियों से भर गया है’ और साथ में इन्फिनिटी वाला इमोजी भी लगाया।
विज्ञापन
A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)
बच्चों के नामों का खास मतलब
राम चरण ने पहले एक इंटरव्यू में बच्चों के नाम का मतलब भी बताया था। उन्होंने कहा कि ‘शिवराम’ नाम भगवान शिव और भगवान राम से जुड़ा है, जो ताकत, धैर्य और सही रास्ते पर चलने का प्रतीक है। यह नाम उनके पिता के असली नाम शिव शंकर वरा प्रसाद से भी जुड़ा हुआ है।
वहीं ‘अनवीरा देवी’ नाम के बारे में उन्होंने बताया कि ‘वीरा’ का मतलब बहादुरी होता है और ‘अन’ इसे और भी खास और असीम बनाता है। ‘देवी’ शब्द इस बात का संकेत है कि ताकत और कोमलता साथ-साथ हो सकती है। उनके लिए ये नाम सिर्फ नाम नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक सपना और उम्मीद हैं।
कपल के बारे में
राम चरण और उपासना ने दिसंबर 2011 में सगाई की थी और जून 2012 में शादी की। दोनों पहले से अच्छे दोस्त थे, जो बाद में रिश्ते में बदल गया। उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं, जबकि राम चरण मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं।
ये भी पढ़ें- Gracy Singh: ‘लगान’ से ग्रेसी सिंह को मिली बड़ी सफलता, फिर छोड़ी इंडस्ट्री; जानें अब क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण हाल ही में फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आए थे, जिसे बुची बाबू साना ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं।