सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth and Kamal Haasan will unite soon says latha rajinikanth she do not advice to Rajinikanth

क्या रजनीकांत को उनकी पत्नी देतीं हैं सलाह? लता ने दिया जवाब; पति के कमल हासन के साथ काम करने पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 14 Jun 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Latha Rajinikanth: कमल हासन और रजनीकांत एक नई फिल्म में एक-साथ नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की पत्नी ने बताया है कि वह रजनीकांत की फिल्मों को किस तरह एंजॉय करती हैं।

Rajinikanth and Kamal Haasan will unite soon says latha rajinikanth she do not advice to Rajinikanth
कमल हासन, रजनीकांत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिल सिनेमा के दो दिग्गज रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। इस बात की पुष्टि रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने की है। उनके मुताबिक लगभग पांच दशकों के बाद तमिल सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को एक साथ लाने वाली इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है। 

एक साथ नजर आए थे रजनीकांत और कमल हासन?
एनडीटीवी से बातचीत में लता रजनीकांत ने नए प्रोजेक्ट को न केवल फैंस के लिए बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। इस एलान से फैंस के बीच उत्साह है। रजनीकांत और कमल हासन ने आखिरी बार अपने करियर के शुरुआती वर्षों में के. बालचंदर के निर्देशन में एक साथ भूमिकाएं निभाई थीं। बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लंबे समय से भारतीय सिनेमा के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth and Kamal Haasan will unite soon says latha rajinikanth she do not advice to Rajinikanth
लता रजनीकांत - फोटो : पीटीआई
लता ने बताया रजनीकांत और कमल हासन का रिश्ता
लता रजनीकांत ने रजनीकांत और कमल हासन को बेहतरीन दोस्त बताया है। लता रजनीकांत ने कहा 'इस सहयोग का फिल्म से परे भी भावनात्मक महत्व है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक शानदार क्षण है। उनके गुरु, दिवंगत फिल्म निर्माता के बालचंदर इन दो दिग्गजों को फिर से एक साथ आते देखकर गर्व महसूस करते। हम सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन

रजनीकांत के पास है काम
दोनों कलाकारों के एक साथ काम करने वाले प्रोजेक्ट की पुष्टि ऐसे समय हुई है जब रजनीकांत के पास पहले से काम है। लता रजनीकांत के अनुसार हिट फिल्म 'जेलर' के सीक्वल 'जेलर 2' पर काम पूरा होने वाला है।

Rajinikanth and Kamal Haasan will unite soon says latha rajinikanth she do not advice to Rajinikanth
रजनीकांत-कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
रजनीकांत को सलाह नहीं देती पत्नी
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पति को फिल्मों के चयन के बारे में सलाह देती हैं, तो लता रजनीकांत ने इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा 'मैं उन्हें कोई सलाह नहीं देती। मैं एक फैन के तौर पर उनकी फिल्मों का आनंद लेती हूं। जब मैं उनकी जिंदगी में आई, तब तक वह पहले से ही सुपरस्टार थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed