{"_id":"6a2e14c3c5558e2a96037ac3","slug":"bharat-bhhagya-viddhaata-main-vaapas-aaunga-haunted-3d-box-office-collection-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: कंगना और इम्तियाज की फिल्म को 'हॉन्टेड 3डी' ने पछाड़ा, 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'पेद्दी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: कंगना और इम्तियाज की फिल्म को 'हॉन्टेड 3डी' ने पछाड़ा, 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'पेद्दी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:11 AM IST
सार
Box Office Report: वीकएंड पर 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गर्वनर' की कमाई में मामूली बढ़ोतरी है। राम चरण की फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में शुक्रवार को 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गर्वनर' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहले दिन फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। दूसरे दिन इन फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला और इनकी कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है। खास बात यह है कि 12 जून को ही सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' भी रिलीज हुई। यह फिल्म इन तीनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है। वहीं पेद्दी ने 10 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
2 of 7
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शनिवार को इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। दूसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन तीन करोड़ रुपये हो गया है। बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।
3 of 7
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की अदाकारी वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
गर्वनर
मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म 'गर्वनर' की रिलीज को दो दिन हो चुके हैं। दूसरे दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट'
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
12 जून को‘भारत भाग्य विधाता, ‘मैं वापस आऊंगा’ और 'गवर्नर' रिलीज हुई। इन्हीं फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में ‘हॉन्टेड 3डी’ रिलीज हुई। इसने तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह से इस फिल्म ने तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।