{"_id":"6a2cc28c192e7412930dea53","slug":"main-vaapas-aaunga-bharat-bhhagya-viddhaata-and-governor-box-office-collection-day-1-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओपनिंग डे पर कैसी रही 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई? 'गवर्नर' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ओपनिंग डे पर कैसी रही 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई? 'गवर्नर' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:08 AM IST
सार
Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इसके अलावा पहले से 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' लगी हैं। आइए जानते हैं इन सबका कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
12 जून को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने दस्तक दी। इनमें 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। इन फिल्मों पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' भारी पड़ी है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
2 of 6
मैं वापस आऊंगा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।
3 of 6
भारत भाग्य विधाता
- फोटो : अमर उजाला
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की अदाकारी वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने भी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक अस्पताल के स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। इसमें कंगना ने नर्स का रोल किया है।
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
गवर्नर: द साइलेंट सेवियर
मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म 'गर्वनर' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म दर्शक जुटाने में नाकाम रही। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' ने नौवें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। गुरुवार को इसने 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 198.70 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।