{"_id":"6a2b6fc87cb8d8dfd70fff2f","slug":"peddi-hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-and-bandar-box-office-collection-on-week-one-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची 'पेद्दी', जानें एक हफ्ते में 'है जवानी तो...' और 'बंदर' ने कितनी की कमाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची 'पेद्दी', जानें एक हफ्ते में 'है जवानी तो...' और 'बंदर' ने कितनी की कमाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:03 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' चल रही हैं। दोनों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। जानिए गुरुवार को 'बंदर' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्म 'पेद्दी' छाई हुई है। यह भारत के साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। बॉलीवुड की दूसरी फिल्म 'बंदर' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।
2 of 5
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक्स रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसने सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठे दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं।
'पेद्दी' का कलेक्शन
साउथ की बेहतरीन फिल्म‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवें दिन इस फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 193.55 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेद्दी
- फोटो : एक्स
'पेद्दी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' जहां भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं यह दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने 345 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पेद्दी' का बजट 350 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म बंदर
- फोटो : X
'बंदर'
बॉबी देओल, सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा की अदाकारी से सजी फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। छठे दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म शुरू से बहुत कम कलेक्शन कर रही है। इसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।