{"_id":"6a2232dc29e47798cd077257","slug":"peddi-day-1-starring-ram-charan-and-chand-mera-dil-to-obsession-movie-box-office-collection-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा ‘ऑब्सेशन’ और बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा ‘ऑब्सेशन’ और बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:53 AM IST
सार
Peddi Box Office Collection: गुरुवार को साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। जानें, ‘पेद्दी’, ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी, गुरुवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहले दिन इस फिल्म पर जमकर नोट बरसे। जानिए, ‘पेद्दी’ के अलावा थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। कलेक्शन की दौड़ में कौन सी फिल्म सबसे आगे रही?
2 of 5
फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?
रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। रामचरण की यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।
3 of 5
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘ऑब्सेशन’ का जलवा बरकरार
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने सातवें दिन 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं छठे दिन भी 2.90 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म 'ऑब्सेशन' का कुल कलेक्शन अब तक 18.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्मों थिएटर में मौजूद भारतीय फिल्मों को अच्छी टक्कर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्राॅफ
- फोटो : सोशल मीडिया
‘ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का कलेक्शन लाखों में सिमटा
जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का एक हफ्ते में ही खेल खत्म हो गया है। इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन सिर्फ 1 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी 1.71 करोड़ रुपये रही है। बच्चों के बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'चांद मेरा दिल'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘चांद मेरा दिल’ का घटा कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन भी घटने लगा है। फिल्म ने 14वें दिन 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि 13वें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 27.94 करोड़ रुपये है। यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।