{"_id":"6a20ed25cbfec312bd0faea2","slug":"obsession-karuppu-and-drishyam-3-box-office-collection-on-wednesday-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'ऑब्सेशन' का जलवा बरकरार, 'करुप्पु' ने दर्ज कराई मौजूदगी; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'ऑब्सेशन' का जलवा बरकरार, 'करुप्पु' ने दर्ज कराई मौजूदगी; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:44 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जहां बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की कमाई घटी है, वहीं हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं बुधवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में बॉलीवुड के साथ कई साउथ की फिल्में लगी हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' भारी पड़ रही है। भारत में दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो', 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। वहीं 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है।
2 of 7
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : X
ऑब्सेशन
फिल्म 'ऑब्सेशन' भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। छह दिनों में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में यह फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी। दुनियाभर में यह 15 मई को रिलीज हुई थी।
Trending Videos
3 of 7
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
- फोटो : यूट्यूब
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर और धीमी हो गई है। बुधवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने सिर्फ 16 लाख रुपये कमाए थे। छह दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये हो गया है। बच्चों पर आधारित इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, हालांकि यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।
चांद मेरा दिल
लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन भी काफी घट गया है। दूसरे बुधवार को इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। तीसरे बुधवार को इसने 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.41 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।