{"_id":"6a1d14192cbd07ca600af7cf","slug":"the-great-grand-superhero-chand-mera-dil-and-karuppu-box-office-collection-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर कैसा रहा 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन? 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की कमाई में आया उछाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर कैसा रहा 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन? 'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' की कमाई में आया उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:39 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में लगी हुई हैं। इस बीच जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' भी रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने दस्तक दी है। सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्में, ‘पति-पत्नी और वो दो’ और ‘चांद मेरा दिल’ पहले से चल रही हैं। वहीं साउथ की फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’
नई रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म ने 25 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.31 करोड़ रुपये हो गया है। यह 29 मई 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये बच्चों की फिल्म है, जो एलियंस और सुपरहीरो पर आधारित है।
3 of 6
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘चांद मेरा दिल’
लक्ष्य और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से यह फिल्म ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रविवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.32 करोड़ रुपये हो गया है।
‘पति पत्नी और वो दो’
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अब सुस्त हो गई है। फिल्म ने रविवार को दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.97 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘दृश्यम 3’
मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रविवार को 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.75 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।