{"_id":"6a1507ce4b2f5ed2f70ade50","slug":"chand-mera-dil-drishyam-3-pati-patni-aur-woh-do-karuppu-box-office-collection-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, जानें 'चांद मेरा दिल' समेत बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, जानें 'चांद मेरा दिल' समेत बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 26 May 2026 08:09 AM IST
सार
Box Office Report: इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ की फिल्में भारी पड़ रही हैं। ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ को दर्शक प्यार दे रहे हैं। वहीं ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। बॉलीवुड फिल्मों 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' पर साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भारी पड़ रही हैं। वीकएंड पर सभी फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि सोमवार को इन फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए सोमवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की अदाकारी वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई वीकएंड के बाद घटी है। सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में दर्शकों ने इस फिल्म को प्यार दिया था। वीकएंड पर इसने अच्छी कमाई की थी।
3 of 5
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 3
मलयालम अभिनेता मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को दर्शक पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। सोमवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार को इसने 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती पांच दिनों में ‘दृश्यम 3’ का कुल कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपए हो गया है।
करुप्पु
सूर्या और तृषा की अदाकारी वाली फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शक दूसरे हफ्ते में भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे सोमवार को इसने 5.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 154.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की अदाकारी वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। दूसरे सोमवार को इसने 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिनों में इस फिल्म ने कुल 37.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।