{"_id":"6a1262bb81658d414c00a655","slug":"chand-mera-dil-drishyam-3-pati-patni-aur-woh-do-box-office-collection-on-saturday-2026-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर बढ़ा ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन, जानें ‘पति पत्नी और वो दो’ का क्या हुआ हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर बढ़ा ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन, जानें ‘पति पत्नी और वो दो’ का क्या हुआ हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 24 May 2026 08:02 AM IST
सार
Box Office Report: शनिवार को नई फिल्मों ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन बढ़ा है। सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। शनिवार को लगभग सभी फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी नई रिलीज फिल्म है। इन फिल्मों के बीच ‘करुप्पु’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं। आइए जानते हैं सबका कलेक्शन।
2 of 7
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की अदाकारी वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज हुई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो चुका है। अब देखना ये है कि फिल्म रविवार को कितना कमा पाती है।
3 of 7
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 3
मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनिवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ ने नौवें दिन शनिवार को 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को इसने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 33.12 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : इंस्टाग्राम
करुप्पु
सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शनिवार को इसने 12.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 133.85 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।