Gadar 3: क्या बन रही है ‘गदर 3’? फिल्ममेकर अनिल शर्मा का बड़ा बयान, इस शर्त पर बनाएंगे फिल्म का तीसरा पार्ट
Gadar 3: फिल्ममेकर अनिल शर्मा गदर के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर अनिल शर्मा का कहना है कि जैसे ही उनके हाथ ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की स्क्रिप्ट आई, उन्हें उसी वक्त एहसास हो गया था कि यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी हिट बन सकती है। 25 साल बाद, कई रिकॉर्ड बनाने और एक हिट फ्रेंचाइज बनने के बाद भी अनिल शर्मा खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
गदर फिल्म पर क्या बोले फिल्ममेकर?
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने फिल्म को याद करते हुए कहा, ‘जिस दिन फिल्म के राइटर शक्तिमान तलवार ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, उसी दिन मुझे समझ आ गया था कि यह भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन सकती है, और ऐसा हुआ भी।
‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘शोले’ मेरी पसंदीदा फिल्में रही हैं, और मैंने कोशिश की कि यह फिल्म भी उसी लेवल की बने। यह फिल्म टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। ब्लॉकबस्टर कमाई के अलावा, इस फिल्म को करीब 10 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो आज तक कोई फिल्म हासिल नहीं कर पाई। यहां तक कि ‘गदर 2’ का फुटफॉल भी इसका आधा ही था।’
लगान से टक्कर पर फिल्ममेकर का बयान
रिलीज के दिन ‘लगान’ से टक्कर पर वह कहते हैं, ‘आज हम कहते हैं कि ‘लगान’ से मुकाबला था, लेकिन उस समय ऐसा कुछ नहीं था। उस दौर में दो-तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती थीं और सभी अच्छा चलती थीं। लोग एक फिल्म देखने के बाद दूसरी फिल्म भी देखने जाते थे। वो मार्केटिंग का नहीं, दिल का दौर था।’
कास्टिंग को लेकर अनिल शर्मा कहते हैं, ‘लोग पूछते हैं कि क्या कोई और विकल्प था, लेकिन सनी देओल, अमरीश पुरी या बाकी कलाकारों के लिए हमारे पास दूसरा कोई विकल्प था ही नहीं।’
गदर 3 बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘जब उत्कर्ष बड़ा हुआ तो लोग कहने लगे कि जीते की कहानी लाओ। लेकिन मेरे लिए अगर ‘गदर’ एक बम थी, तो ‘गदर 2’ के लिए मुझे एटम बम जैसी कहानी चाहिए थी, और उसने इतिहास बना दिया।
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: यादों में जिंदा सुशांत, डेथ एनिवर्सरी पर देखें सितारों के साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें
अब अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी, तभी मैं ‘गदर 3’ बनाऊंगा। हम इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगर सब सही रहा तो अगले साल इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।’ बता दें कि पहले पार्ट में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 15 जून 2001 को आमिर खान की ‘लगान’ के साथ रिलीज हुई थी।