{"_id":"6a2ebd8f69395c48b60f0a2d","slug":"kangana-ranaut-movie-bharat-bhhagya-viddhaata-vs-main-vaapas-aaunga-sunday-box-office-collection-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविवार को क्या चमकी ‘भारत भाग्य विधाता’ की किस्मत? जानें तीसरे दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ ने कितना कमाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रविवार को क्या चमकी ‘भारत भाग्य विधाता’ की किस्मत? जानें तीसरे दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ ने कितना कमाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:11 PM IST
सार
Box Office Collection: भारतीय सिनेमाघरों में शुक्रवार को एक साथ तीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। इनमें कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी स्टारर ‘गवर्नर’ शामिल हैं। जानिए, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में हाल ही में रिलीज हुईं। रोमांटिक ड्रामा से लेकर असल घटनाओं पर बनी ये बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, रविवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा? क्या इनके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई?
2 of 4
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘भारत भाग्य विधाता’ ने तीसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने तीसरे दिन 1.36 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। जबकि दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.81 करोड़ रुपये अब तक हो चुका है।
यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। फिल्म में कंगना ने नर्स का रोल किया है, जो आतंकी हमले के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाती है। फिल्म को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार नजर आए।
3 of 4
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मैं वापस आऊंगा' की कितनी रही कमाई?
इम्तियाज अली अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को रिलीज हुए भी तीन दिन हो चुके है। इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.92 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। रात तक इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखा जाए तो रविवार को इसका कलेक्शन बढ़ा है।
फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 4.92 करोड़ रुपये हो गया है।
बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का क्या रहा हाल?
चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैें। इसका भी शुरुआती कलेक्शन अभी सामने आया है। वैसे इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 3.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
फिल्म ‘गवर्नर’ 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।