सब्सक्राइब करें

वीकएंड पर 'पेद्दी' ने मारी बाजी, जानें 'हॉन्टेड 3डी' के आगे कैसी रही कंगना और दिलजीत की फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Jun 2026 08:01 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर साउथ की फिल्म भारी पड़ रही है। 'हॉन्टेड 3डी' के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 'पेद्दी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection on weekend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बॉलीवुड फिल्मों 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' को वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' ने भी रविवार को अच्छा कलेक्शन किया है। साउथ की फिल्म 'पेद्दी' के कलेक्शन में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल आया है। जानिए सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection on weekend
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : X
मैं वापस आऊंगा
दिलजीत दोसांझ की अदाकारी वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो चुके हैं। रविवार को इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी हैं।
Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection on weekend
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
भारत भाग्य विधाता
26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection on weekend
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : इंस्टाग्राम
गवर्नर
1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज को तीन दिन हो चुके हैं। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मनोज बाजपेयी ने अदाकारी की है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।
विज्ञापन
Main vaapas aaunga bharat bhhagya viddhaata peddi haunted 3d collection on weekend
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट
ऊपर दी गई तीनों फिल्मों पर हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को इस फिल्म ने तीनों फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन किया है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इस फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही। तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed