'बुड्डे नहीं, वो विंटेज मॉडल हैं'; अरबाज खान के साथ 23 साल उम्र के फासले पर पत्नी शूरा खान ने तोड़ी चुप्पी
Sshura and Arbaaz Khan Age Difference: अरबाज खान की दूसरी शादी शूरा खान से हुई है। दोनों के बीच उम्र का अच्छा-खासा फासला है। इसे लेकर हाल ही में शूरा खान ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान और शूरा खान ने साल 2023 में शादी रचाई। कपल एक बिटिया के माता-पिता हैं। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा से करीब 23 साल बड़े हैं। उम्र के इस फासले को लेकर दोनों को अक्सर ट्रोल किया जाता है। अरबाज इसे लेकर चुप्पी तोड़ चुके हैं। हाल ही में शूरा खान ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।
शूरा खान ने क्या कहा?
शूरा खान ने हाल ही में एक ऑनलाइन चैट सैशन रखा, जहां फैंस के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। शूरा के इस 'सवाल पूछो' सैशन के दौरान एक यूजर ने पूछा 'क्या एक बूढ़े शख्स के साथ आप खुश हैं'? शूरा ने बहुत ही सलीके से और सहज अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'क्या सच में? वे कोई बूढ़े शख्स नहीं हैं। वे एक लिमिटेड-एडिशन विंटेज मॉडल हैं।

किसने रखा अरबाज और शूरा की बेबी गर्ल का नाम?
शूरा ने इसके अलावा कई और दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि उनकी बिटिया का नाम किसने रखा है? इस पर शूरा ने बताया, 'सलीम अंकल यानी अरबाज खान के पिता ने रखा है।' बता दें कि अरबाज और शूरा की बेटी का नाम सिपारा अरबाज खान है। यह नाम बेबी गर्ल के दादू ने उन्हें दिया है।
अरबाज के साथ पहली डेट का किया खुलासा
शूरा से एक फैन ने पूछा, 'अरबाज के साथ अपनी पहली डेट के लिए आपने हां क्यों कहा'? इस पर शूरा ने जवाब लिखा, 'मैं उनसे एक शर्त हार गई थी, इसलिए मुझे उन्हें डिनर पर ले जाना पड़ा'। एक यूजर ने पूछा कि अब आपका प्रोफेशन क्या है? इस पर शूरा ने कहा, 'होम मेकर। पूरी तरह एक मां और पत्नी'। वहीं, जब उनसे मदरहुड के बारे में पूछा गया तो शूरा ने बताया, 'यह एक जादुई यात्रा है, जिसमें मैं एक ही समय में थक भी जाती हूं, मजा भी आता है और हर 12 सेकंड में मुझे पुकारा भी जाता है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप थोड़े मोटे हो गए हो'। इस पर शूरा ने हंसते हुए लिखा, 'थोड़े? मेरा 20 किलो वजन बढ़ गया है'।
कौन हैं शूरा खान?
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी 1998 में एक्ट्रेस मॉडल मलाइका अरोड़ा से हुई थी। इनका एक बेटा अरहान खान है। मगर, साल 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया। इसके बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा आईं और साल 2023 में दोनों ने शादी रचा ली। शूरा खान एक एक प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने लंबे समय तक मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ काम किया है।