सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amin Hajee And Charlotte W Coles's Love Story That Started From Lagaan And Still Ongoing

Lagaan: ‘लगान’ के सेट पर मिला जिंदगी भर का साथ, पढ़िए अमीन-शार्लोट की प्रेम कहानी; वायरल हैं कपल की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 15 Jun 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Amin Hajee And Charlotte W Coles: फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक्टर अमीन हाजी अपनी पत्नी शार्लोट व्हिटबी-कोल्स और अपनी दोनों बेटियों समर और स्काई के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Amin Hajee And Charlotte W Coles's Love Story That Started From Lagaan And Still Ongoing
अमीन हाजी और शार्लोट व्हिटबी-कोल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमीन हाजी को फिल्म ‘लगान’ (2001) में बाघा के किरदार के लिए जाना जाता है। अमीन हाल ही में अपनी फैमिली के साथ लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर नजर आए। इसके बाद से ही एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

शार्लोट ने अमीन शेयर की तस्वीरें 
फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक्टर अमीन हाजी अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्लोट ने अमीन के साथ एक कोलैब पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लगान के 25 साल! मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फिल्म मेरी जिंदगी को इस तरह बदल देगी और मुझे मेरा परिवार जैसा खूबसूरत तोहफा देगी। हमेशा आभारी रहूंगी।' वहीं अमीन हाजी ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक यू लगान, मुझे जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा देने के लिए।'

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amin Hajee (@aminhajeefilm)

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
अमीन हाजी को फिल्म ‘लगान’ (2001) में बाघा के किरदार के लिए जाना जाता है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और ग्लोबल लेवल पर सराही गई फिल्मों में से एक मानी जाती है।

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमीन की मुलाकात शार्लोट से हुई थी, जो एक ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट और प्रोड्यूसर हैं। शार्लोट भी इस फिल्म की ब्रिटिश कास्ट का हिस्सा थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।

बाद में दोनों ने शादी कर ली और अब उनका एक खूबसूरत परिवार है। अमीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ खास पल शेयर करते रहते हैं।

Amin Hajee And Charlotte W Coles's Love Story That Started From Lagaan And Still Ongoing
अमीन हाजी, शार्लोट व्हिटबी-कोल्स, आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान भी हुए थे शादी में शामिल
अमीन और शार्लोट की शादी में फिल्ममेकर आमिर खान और किरण राव भी शामिल हुए थे। कुछ साल पहले अमीन ने दोनों के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया था।

उन्होंने एक इमोशनल नोट में लिखा था, ‘जब हम ‘लगान’ के सेट पर मिले, तब शार्लोट 23 साल की थीं। उन्होंने अपनी अच्छाई, समझ और प्यार से मेरी जिंदगी बदल दी। अब वह भारत में उतना समय बिता चुकी हैं जितना उन्होंने ब्रिस्टल में बिताया था। उन्होंने हिंदी सीख ली है, मराठी भी समझती हैं और मेरे अंदर के भारतीय को बहुत पसंद करती हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amin Hajee (@aminhajeefilm)

वो हंसते हुए तीन गुना ‘लगान’ चुका रही हैं
अमीन ने आगे लिखा, ‘वो हंसते हुए तीन गुना ‘लगान’ चुका रही हैं, साथ ही हमारी बेटियों समर और स्काई की परवरिश कर रही हैं और अपने काम में भी लगी हैं। अगर सही साथी मिल जाए, तो जिंदगी सच में बदल जाती है।’

ये भी पढ़ें- क्या है रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज? फैन के सवाल का अभिनेत्री ने दिया ये दिलचस्प जवाब

अब ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर अमीन और उनके परिवार की ये खूबसूरत कहानी एक बार फिर लोगों का दिल जीत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed