‘लगता है जैसे कल की ही बात हो’, ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर रैचेल शैली का इमोशनल पोस्ट; लिखा प्यारा नोट
25 Years Of Lagaan: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ ने अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म में एलिजबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस रैचेल शैली ने पुरानी यादों को ताजा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म को 25 साल पूरे होने पर रैचेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को याद किया और बताया कि यह फिल्म आज भी उनके दिल के बहुत करीब है।
ऐसा लगता है जैसे ये कल की ही बात हो
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रैचेल ने कहा, ‘कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे ये कल की ही बात हो, और कभी लगता है जैसे ये किसी और जिंदगी की कहानी हो।’ रैचेल शैली ने इस फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय दर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि ‘लगान’ को इतने वक्त तक जिंदा रखने में दर्शकों का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम कलाकार और टीम मिलकर फिल्म बनाते हैं, लेकिन असली मायने दर्शक देते हैं। आप लोग ही फिल्म को पूरा करते हैं, अपने प्यार और सपोर्ट से।’ रैचेल ने यह भी कहा कि ‘लगान’ उनके साथ हर दिन जुड़ी रहती है और इस फिल्म का असर उनके हर काम में दिखता है।
भारतीय सिनेमा की खास फिल्म
‘लगान’ को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की कहानी 1893 के ब्रिटिश राज के समय की है, जहां एक सूखे से जूझ रहे गांव के लोग भारी टैक्स से बचने के लिए अंग्रेजों को क्रिकेट मैच की चुनौती देते हैं।
ये भी पढे़ं- क्या है रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज? फैन के सवाल का अभिनेत्री ने दिया ये दिलचस्प जवाब
फिल्म में आमिर खान ने भुवन का किरदार निभाया था, जबकि रैचेल शैली ने एलिज़ाबेथ रसेल का रोल किया था। यह किरदार एक दयालु ब्रिटिश अधिकारी की बहन का था, जो गांव वालों की मदद करती है।25 साल बाद भी ‘लगान’ की यादें और इसकी कहानी लोगों के दिलों में उसी तरह जिंदा हैं।