सब्सक्राइब करें

कभी काम का बोझ, कभी दिल टूटने का दर्द; संचिता से लेकर प्रत्युषा तक; कम उम्र में इन अभिनेत्रियों ने की खुदकुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 15 Jun 2026 06:02 PM IST
सार

Kumkum Bhagya fame Sanchita Ugle Commit Suicide: टीवी सीरियल और फिल्मी दुनिया की चमक-दमक, तालियों की गूंज और दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिले, यही चाहत हर कलाकार की होती है। लेकिन यह सपना पूरा होने के बाद भी कई अभिनेत्रियों ने मौत को गले लगाया। यहां जानिए, कौन-कौन थीं वो अभिनेत्रियां? 

विज्ञापन
Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide
टीवी अभिनेत्रियों ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया के सितारे हर दिन करोड़ों घरों की स्क्रीन पर हंसते-मुस्कुराते दिखाई देते हैं। दर्शकों को अपने साथ हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में इनमें से कई सितारों की चमक अचानक फीकी पड़ जाती है, वह अपनी जिंदगी का आखिरी और भयावह फैसला लेते हैं। दर्शकों और दुनिया से अपना रिश्ता तोड़ लेते हैं। अपने अधूरे सपनों को पीछे छोड़ जाते हैं। 


हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो अचानक एक दिन मौत के आगोश में चली गईं, इनकी आत्महत्या की खबर सुनकर दर्शक भी सदमे में आ गए। हाल ही में एक कम उम्र की टीवी एक्ट्रेस संचिता की आत्महत्या ने भी ऐसा ही झटका फैंस को दिया है। 

Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide
दिवंगत संचिता उगले - फोटो : सोशल मीडिया

संचिता उगले की कहानी रह गई अधूरी 
कुछ कहानियां इतनी अचानक खत्म होती हैं, हर सुनने वाला और जानने वाला चौंक जाता है, वह इस बात पर यकीन नहीं कर पाता है। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। छोटे पर्दे पर कम समय में ही उन्होंने अलग मुकाम बना लिया था। 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और कई अन्य सीरियल में नजर आ चुकीं संचिता एक उभरती हुईं उम्दा अदाकारा थीं। 15 जून को उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जिस एक्ट्रेस के लिए दर्शक नए किरदारों और नए सफर की उम्मीद कर रहे थे वह अचानक यादों का हिस्सा बन गईं। 

Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जब प्रत्युषा बनर्जी उर्फ आनंदी की आत्महत्या ने चौंकाया
सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर प्रत्युषा बनर्जी घर-घर पहचानी जाने लगी थीं।  साल 2016 में अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सुनकर हजारों दर्शक गम में डूब गए। प्रत्युषा ‘झलक दिखला जा', 'बिग बॉस 7', 'ससुराल सिमर का' और कई अन्य टीवी शोज में भी नजर आई थीं । उनका करियर लगातार आगे बढ़ रहा था और वह इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाओं में गिनी जाती थीं। लेकिन महज 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और तनाव को जिम्मेदार बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली ठक्कर भी हमेशा के लिए खामोश हो गईं
वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर्स' और 'मनमोहिनी' जैसे सीरियल के जरिए दर्शकों का प्यार पाया। फैंस के सामने चुलबुली और मुस्कुराती वैशाली ने भी अचानक आत्महत्या कर ली। अक्तूबर 2022 को इंदौर से एक खबर आई, जिसने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था। 29 साल की उम्र में वैशाली ने आत्महत्या करके दुनिया छोड़ दी। 

विज्ञापन
Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide
तुनिषा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिषा शर्मा की मौत ने फैंस को दिया सदमा
जिस उम्र में सपने आकार ले रहे होते हैं, जब करियर बुलंदियों पर होता है, उसी मोड़ पर जिंदगी का ठहर जाना किसी डरावने सपने जैसा लगता है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस तुनिषा के साथ ऐसा ही हुआ। 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'इश्क सुभान अल्लाह' और 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' जैसे सीरियल्स के जरिए तुनिषा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी थीं। वह आगे चलकर टीवी की उम्दा अदाकारा बन सकती थीं। लेकिन साल 2022 तुनिषा की आत्महत्या ने फैंस को स्तब्ध कर दिया था। शूटिंग के दौरान सेट से सामने आई इस दुखद घटना ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि तुनिषा के फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed