{"_id":"6a2fe646122fdc4879001ac2","slug":"after-arijit-singh-pritam-chakraborty-to-retire-from-bollywood-music-says-time-to-set-off-on-new-journeys-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरिजीत के बाद, क्या प्रीतम भी लेंगे संगीत से संन्यास? इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया संकेत; लिखा- 'नए सफर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत के बाद, क्या प्रीतम भी लेंगे संगीत से संन्यास? इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया संकेत; लिखा- 'नए सफर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:28 PM IST
सार
Pritam Chakraborty Retirement Plan: अरिजीत सिंह के बाद क्या अब प्रीतम चक्रबोर्ती भी संगीत से संन्यास लेने वाले हैं? प्रीतम की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से तो यही लग रहा है। प्रीतम के फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वह बॉलीवुड संगीत से संन्यास ले रहे हैं?
विज्ञापन
1 of 5
प्रीतम चक्रबोर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रबोर्ती ने हाल ही में 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही संगीत की दुनिया से एक लंबा ब्रेक लेने का इशारा भी किया, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है।
2 of 5
प्रीतम चक्रबोर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या संगीत से संन्यास लेंगे प्रीतम?
प्रीतम चक्रबोर्ती ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि वह अब जिंदगी को एक नए तरीके से जीना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, 'मुख्यधारा बॉलीवुड संगीत का सफर बहुत शानदार रहा है, लेकिन अब वह कुछ साल खुद को तोहफे में देना चाहते हैं। वह उन चीजों को समय देना चाहते हैं, जिन्हें उन्होंने काम के चक्कर में पीछे छोड़ दिया था। वह अब अनजाने और नए रास्तों पर निकलना चाहते हैं।
3 of 5
प्रीतम चक्रबोर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस की प्रतिक्रिया
प्रीतम के इस पोस्ट के बाद फैंस को लग रहा है कि वह बॉलीवुड संगीत से संन्यास ले रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने भी ब्रेक लेने की बात कही थी, इसलिए फैंस थोड़े निराश हैं। लोगों का कहना है कि वह अब प्रीतम और अरिजीत की जोड़ी को बहुत मिस करेंगे, हालांकि कुछ फैंस उनके इंडिपेंडेंट म्यूजिक में आने की उम्मीद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीतम चक्रबोर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रेक लेने की असली वजह
पिछले साल प्रीतम ने बताया था कि वह अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं, जो पढ़ाई के लिए अमेरिका जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक शारीरिक और मानसिक आराम के लिए छोटा सा ब्रेक लिया था, जिसके बाद उनका यह फैसला और मजबूत हो गया। प्रीतम ने कहा, 'मैं अब डेडलाइंस और लगातार काम करने के दबाव से बहुत थक चुका हूं। इस बार मैं कम से कम 3 से 4 साल का लंबा ब्रेक लेना चाहता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रीतम चक्रबोर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स रुक जाएंगे?
प्रीतम अपने पुराने वादे पूरे करने के बाद ही ब्रेक पर जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि उनके पास अभी भी लगभग 10 एल्बम का काम बाकी है। जिन फिल्मों पर उन्होंने काम शुरू नहीं किया था, उनसे उन्होंने हटने का अनुरोध किया है।
अनुराग बसु की अगली फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे। इसके अलावा कबीर खान और विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म का काम वह ब्रेक से वापस आने के बाद संभाल सकते हैं, जो सौरव गांगुली की बायोपिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।