सब्सक्राइब करें

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' देखकर भावुक हुए फैंस, एक ने किया दंडवत प्रणाम; निर्देशक ने लगाया गले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 15 Jun 2026 04:48 PM IST
सार

Main Wapas Aaunga Viral Video: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी और निर्देशन देखकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Watch Imtiaz Ali film Main Wapas Aaunga Fans moved to tears performed full prostration in cinema hall
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए पहुंचे फैंस को इम्तियाज अली ने वहां पहुंच कर सरप्राइज कर दिया। फिल्म खत्म होने के बाद जब इम्तियाज अपने फैंस के सामने पहुंचे तो सभी ने उनकी फिल्म और निर्देशन की जमकर तारीफ की। लेकिन एक फैन इतना इमोशनल हो गया कि सिनेमाहॉल में ही दंडवत प्रणाम करने लगा।

Watch Imtiaz Ali film Main Wapas Aaunga Fans moved to tears performed full prostration in cinema hall
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस हुए भावुक
जब इम्तियाज सिनेमाघर में अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के खत्म होने पर फैंस के बीच पहुंचे तो वहां पर मौजूद सभी फैंस बेहद खुश और इमोशनल हो गए। कई फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की, तो कई ने निर्देशक से हाथ मिलाकर ऐसी फिल्म बनाने के लिए उनका शुक्रिया किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


Watch Imtiaz Ali film Main Wapas Aaunga Fans moved to tears performed full prostration in cinema hall
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : सोशल मीडिया

फैन ने किया दंडवत प्रणाम
सिनेमाघर में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' देखने आए फैंस के बीच में मौजूद एक फैन ने सभी के सामने इम्तियाज को दंडवत प्रणाम किया। फैन को ऐसा करते देखकर इम्तियाज ने तुंरत उन्हें उठने के लिए कहा, और वहां पर मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि वह उन्हें समझाएं। फैन को ऐसा करता देखकर इम्तियाज ने उन्हें गले से लगा लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Imtiaz Ali film Main Wapas Aaunga Fans moved to tears performed full prostration in cinema hall
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज को आज पहले सोमवार को पूरे चार दिन हो चुके हैं। आज सोमवार को इस फिल्म ने चौथे दिन 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Watch Imtiaz Ali film Main Wapas Aaunga Fans moved to tears performed full prostration in cinema hall
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैं वापस आऊंगा' का बजट
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का अनुमानित बजट लगभग 65 करोड़ से 70 करोड़ रुपये के बीच है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी वाघ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed