सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Munawar Farooqui Supports Pranit More On The 370 Biryani Controversy Says Bas Karo Bha

‘370 बिरयानी’ विवाद पर मुनव्वर फारूकी का बयान, प्रणित मोरे का किया समर्थन; ट्रोलर्स से कहा- ‘अब बस करो’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 15 Jun 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Pranit More Controversy: प्रणित मोरे के ‘370 बिरयानी’ विवाद पर अब मुनव्वर फारूकी का भी रिएक्शन सामने आया है। जानिए इस मामले पर उन्होंने क्या कहा। 

Munawar Farooqui Supports Pranit More On The 370 Biryani Controversy Says Bas Karo Bha
मुनव्वर फारूकी और प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन प्रणित मोरे बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। उनके शो में 370 बिरयानी वाले कमेंट के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी इस मामले पर बयान दिया है। 

मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा?
अब इस पूरे मामले पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने पहले भी इस शो में हुई बातचीत पर सवाल उठाए थे। अब उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मुद्दे को यहीं खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुनव्वर ने कहा, ‘मुझे लगता है अब हम सबको रुक जाना चाहिए। कॉमेडियन ने बहुत गलत बात कही, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बातें हुईं। उस लड़के ने भी जो कहा, मैं उससे सहमत नहीं हूं। मुझे वो बातें सुनना पसंद नहीं आया, लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है।’

विज्ञापन


 

Munawar Farooqui Supports Pranit More On The 370 Biryani Controversy Says Bas Karo Bha
मुनव्वर फारूकी - फोटो : एक्स

‘बहुत कुछ हो चुका है, अब रुक जाओ’
उन्होंने आगे कहा, ‘एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई- सब कुछ हो चुका है। उन्होंने जो कहा, उसके लिए उन्हें बहुत कुछ भुगतना पड़ा है। लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर जो उन्हें बार-बार घसीटा जा रहा है, वो बंद करो।’

मुनव्वर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘उन्होंने जो कहा, उसकी सजा उन्हें मिल चुकी है। जब किसी की हालत बहुत खराब हो जाएगी, तब समझ आएगा। अब बस करो। हर चीज की एक लिमिट होती है। कानूनी तौर पर जो होगा, वो होगा, लेकिन अब आप लोग शांत हो जाओ।’

Munawar Farooqui Supports Pranit More On The 370 Biryani Controversy Says Bas Karo Bha
प्रणित मोरे - फोटो : X
क्या है पूरा मामला? 
प्रणित मोरे का यह विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें शो के दौरान एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। उस व्यक्ति ने इशारा किया था कि 370 खर्च करने के बाद उसे शारीरिक संबंध का हक मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें- ‘लगता है जैसे कल की ही बात हो’, ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर रैचेल शैली का इमोशनल पोस्ट; लिखा प्यारा नोट

इस पर प्रणित मोरे हंसते नजर आए, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि उन्हें उस वक्त उस बयान का विरोध करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed