फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुछ लम्हें कभी...', 'गदर एक प्रेम कथा' के 25 साल हुए पूरे; अनिल शर्मा ने वीडियो में किया 'गदर 3' की ओर इशारा

Mon, 15 Jun 2026 06:47 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 15 Jun 2026 06:47 PM IST
सार

25 years of Gadar Ek Prem Katha: आज बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘गदर’ की रिलीज को पूरे 25 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म को लेकर कुछ खास बाते कही हैं।

 

विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha completes 25 years Anil Sharma shares a special video says Some moments never pass
गदर-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आज से 25 साल पहले 15 जून 2001 को सनी देओल और अमीषा पटेल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ खास बाते बताई हैं।

Gadar Ek Prem Katha completes 25 years Anil Sharma shares a special video says Some moments never pass
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर अनिल शर्मा ने शेयर किया खास वीडियो
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' की रिलीज को आज 15 जून को पूरे 25 साल हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर अनिल ने एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनिल ने कहा, 'कुछ लम्हें कभी गुजरते ही नहीं हैं, कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे'- ये गदर एक प्रेम कथा के लम्हें।,

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anil Sharma (@anilsharma_dir)


Gadar Ek Prem Katha completes 25 years Anil Sharma shares a special video says Some moments never pass
गदर- अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

25 साल होने पर हुई हैरानी
अनिल शर्मा ने फिल्म 'गदर' के बारे में कहा, '25 साल हो गए, मुझे तो लगता ही नहीं है, ऐसा लगता है कि कल की ही तो बात है, जब फिल्म शुरू हुई थी। ऐसे ही और 25 साल गुजर जाएंगे।' इसी के साथ अनिल ने अपनी फिल्म की सफलता के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha completes 25 years Anil Sharma shares a special video says Some moments never pass
गदर - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 3' की ओर किया इशारा
अनिल ने 'गदर 3' की ओर इशारा करते हुए कहा, ''गदर' और 'गदर 2' के बाद 'गदर 3' भी आ सकती है, मैं तो ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। क्या पता कल गदर 3 भी बन जाए।' इसके साथ ही अनिल ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस का शुक्रिया भी किया और उन्हें बधाई भी दी। 

विज्ञापन
Gadar Ek Prem Katha completes 25 years Anil Sharma shares a special video says Some moments never pass
'गदर एक प्रेम कथा' - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर एक प्रेम कथा' की कास्ट
'गदर एक प्रेम कथा' अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और शक्तिमान तलवार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में 1947 में भारत के विभाजन को दिखाया गया है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे और उत्कर्ष शर्मा ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म के बाद 'गदर 2' भी रिलीज हुई। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई।

यह भी पढ़ें: कौन हैं दिशानी चक्रवर्ती? मिथुन की बेटी ने की माइल्स मैंटजारिस से सगाई; रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें की शेयर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed