कौन हैं दिशानी चक्रवर्ती? मिथुन की बेटी ने की माइल्स मैंटजारिस से सगाई; रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें की शेयर
Dishani Chakraborty Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की कर ली है। दिशानी ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विस्तार
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। मिथुन दा की लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है। जिसकी खास झलक दिशानी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरों से लेकर लिपलॉक की तस्वीरें भी शामिल हैं।
दिशानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। दिशानी ने अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशानी को किसी ने बचपन में कोलकाता में एक कूड़े के ढेर के पास लावारिस छोड़ दिया गया था। जब मिथुन चक्रवर्ती को इस बात का पता चला, तो उन्होंने और उनकी पत्नी योगिता ने बच्ची को वहां से बचाया, कानूनी तौर पर गोद लिया और अपनी सगी बेटी की तरह पाला।
दिशानी ने भारत के बजाय अमेरिका में अपना करियर बनाया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स के 'न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी' और 'ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट' से एक्टिंग और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की। वह हॉलीवुड में एक्टिव हैं और उन्होंने 'गिफ्ट' (Gift), 'होली स्मोक' (Holy Smoke), 'अंडरपास' (Underpass) और साल 2022 में 'आई द गेस्ट' (The Guest) जैसी कई शॉर्ट फिल्मों में काम, लेखन और निर्माण किया है।

दिशानी के मंगेतर माइल्स मंटजारिस भी हॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं। वे एक सिनेमैटोग्राफर, स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं। इसके अलावा, वे कई बड़े मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा भी रह चुके हैं।