सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha Trailer Compare With Ranveer Singh Movie Dhurandhar Fans Trolls YRF And Alia Bhatt

‘अल्फा’ का ट्रेलर देख याद आए ‘धुरंधर’ के जमील जमाली, रणवीर की फिल्म को नहीं भूला पाए फैंस; आलिया को किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Alpha Trailer Trolling: बुधवार को आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ? ट्रेलर देखकर लोगों को फिल्म ‘धुरंधर’ के धाकड़ जासूस याद आ गए, खासकर जमील जमाली को फैंस ने खूब याद किया। साथ ही आलिया और वाईआरएफ को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। 

Alpha Trailer Compare With Ranveer Singh Movie Dhurandhar Fans Trolls YRF And Alia Bhatt
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट, 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालिया रिलीज ‘अल्फा’ के ट्रेलर को नेटिजंस ने जिस तरह से ट्रोल किया है, वह मेकर्स के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ‘अल्फा’ की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ से कर रहे हैं। बता दें कि ‘धुरंधर’ और ‘अल्फा’ दोनों ही स्पाई एक्शन फिल्म हैं। जानिए, ‘अल्फा’ को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं। 

‘धुरंधर’ के जमील जमाली को बताया बेस्ट स्पाई 

‘अल्फा’ के ट्रेलर में आलिया भट्ट एक स्पाई के रोल मे हैं। वह एक्शन सीन्स करती दिख रही हैं। लेकिन उनका यह अंदाज दर्शकों को कुछ खास नहीं जमा है। इसके बजाय ‘धुरंधर 2’ में बिना एक्शन किए ही जमील जमाली ने बेस्ट स्पाई बनकर दिखाया था, यह बात फैंस के जेहन से नहीं उतर रही है। इसी बात को लेकर फैंस ‘धुरंधर 2’ फिल्म से जमील जमाली के किरदार के सीन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, इन्हें ‘अल्फा’ से बेहतर बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रणवीर सिंह कई सीन्स को भी दर्शक मास्टरपीस बोल रहे हैं। फैंस ‘धुरंधर 2’ की दीवानगी में ऐसे खोए हैं कि उन पर ‘अल्फा’ के ट्रेलर का कोई असर नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन

   
 

Alpha Trailer Compare With Ranveer Singh Movie Dhurandhar Fans Trolls YRF And Alia Bhatt
फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली बने थे अभिनेता राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद पप्पू जैसे छोटे किरदार भी ‘अल्फा’ के ट्रेलर पर भारी 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अरशद पप्पू नाम का एक छोटा किरदार था, जो ल्यारी का एक बदमाश था। उसके सीन्स को भी फैंस ‘अल्फा’ के ट्रेलर से बेहतर बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ‘अल्फा’ के डायलॉग्स का भी मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ‘धुरंधर’ के हिट डायलॉग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। और ‘अल्फा’ के डायलॉग्स को बिल्कुल हल्का बता रहे हैं। 
 

 

Alpha Trailer Compare With Ranveer Singh Movie Dhurandhar Fans Trolls YRF And Alia Bhatt
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म ‘अल्फा’? 

फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में ऋतिक रोशन की झलक भी दर्शकों को मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में कैमियो करेंगे। यह फिल्म 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed