Batwara: ‘बिखरी हुई दुनिया में, इनकी कहानी हिम्मत का सबूत’, ‘बंटवारा’ से सामने आया सनी देओल समेत कास्ट का लुक
Batwara 1947 First Look: फिल्म 'बंटवारा' से सितारों के किरदारों से पर्दा उठ गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट के लुक साझा किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंटवारा 1947' चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी। अब आमिर खान प्रोडक्शंस ने सितारों के किरदारों से रूबरू कराते हुए पहली झलक साझा की है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।
उम्मीद के प्रतीक बने किरदारों से कराया रूबरू
दमदार और इमोशंस से भरपूर मोशन पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के पोस्टर साझा किए हैं। सितारों के किरदारों की झलक मजबूती, मासूमियत और अटूट जज्बे को दिखाती है। यह फिल्म बंटवारे की त्रासदी को दिखाएगी। साथ ही देशप्रेम की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में इमोशंस भी भरपूर हैं। फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने उन किरदारों से पर्दा उठाया है, जो उस दौर में साहस और उम्मीद के प्रतीक बनकर उभरे थे। ऐसे वक्त में जब उनके आसपास की दुनिया बिखर रही थी। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में नजर आईं हैं।
मार्मिक अंदाज में दिखे सनी देओल
इस फिल्म के लीड हीरो सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में दिखे हैं। पोस्टर उन लोगों की कहानी बयां करते हैं, जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने हौसले से एक मिसाल कायम की। सनी देओल पोस्टर पर बिलखकर रोते दिख रहे हैं।
हमीदा बेगम बनीं प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा को हमीदा बेगम के रूप में दिखाया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'बिखरी हुई दुनिया में उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी। मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा।
करण देओल की भूमिका क्या होगी?
फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी हैं। करण को जावेद मिर्जा के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में लगेगी।
ए.आर. रहमान ने दिया है संगीत
अभिनेता अली फजल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं। हर कलाकार के चेहरे पर अलग भाव हैं। फिलहाल किरदारों को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि यह फिल्म दिलचस्प होगी। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है।