Priyanka Chopra: 'क्वीन को जन्मदिन मुबारक हो'; प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु चोपड़ा को दी बधाई; शेयर किया पोस्ट
Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां को 'क्वीन' बताते हुए तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मां डॉ. मधु चोपड़ा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मां के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। प्रियंका ने आज बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है।
लिखा- हर कदम पर राह दिखाती हैं मां
साझा की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। देसी गर्ल लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में हैं। वहीं, मधु चोपड़ा नीले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। इस स्टोरी में प्रियंका ने मां के लिए लिखा है, 'क्वीन को जन्मदिन मुबारक'। आगे लिखा है, 'आप हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करती हैं। प्रेरणा देती हैं और हर कदम पर राह दिखाती हैं'।
बेटी की परवरिश में मिला मां का साथ
प्रियंका चोपड़ा यूएसए में हुए एक इवेंट में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट में उनसे वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में पूछा गया कि वे बेटी के साथ काम का तालमेल कैसे बिठाती हैं? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि दोनों दादियां/नानियां उनकी बच्ची की देखभाल में पूरी तरह शामिल रही हैं। इसी वजह से वह और निक बिना किसी चिंता के अपने काम पर पूरी तरह ध्यान दे सके।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
बता दें कि मधु चोपड़ा भारतीय सेना में एक पूर्व चिकित्सक (ईएनटी विशेषज्ञ) रह चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए वे लंबे वक्त बाद भारतीय परदे पर वापसी करेंगी। एसएस राजामौली की फिल्म में प्रियंका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।