सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Shahid Kapoor Alia Bhatt lowered their fees for film Udta Punjab Director Abhishek Chaubey confirmed

'उड़ता पंजाब' के लिए शाहिद-करीना कपूर और आलिया ने कम की थी फीस; निर्देशक अभिषेक चौबे का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

10 Years Of Udta Punjab: फिल्म 'उड़ता पंजाब' की रिलीज को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

Kareena Shahid Kapoor Alia Bhatt lowered their fees for film Udta Punjab Director Abhishek Chaubey confirmed
अभिषेक चौबे-उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'उड़ता पंजाब' के निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर शाहिद कपूर, करीना और आलिया भट्ट ने अपनी फीस कम नहीं की होती, तो यह फिल्म बनाना काफी मुश्किल हो जाता। बता दें कि 'उड़ता पंजाब' 17 जून 2016 को रिलीज हुई थी।



...तो मुमकिन नहीं होता फिल्म बनाना
फिल्म 'उड़ता पंजाब' को रीलीज को 10 साल पूरे होने के मौके पर निर्देशक अभिषेक चौबे कि आलिया भट्ट तो उस वक्त नई थीं। मगर, शाहिद और करीना बड़े कलाकार थे अगर वो लोग भी 'उड़ता पंजाब' के लिए अपनी फीस कम नहीं करते, तो फिल्म को बनाना संभव नहीं हो पाता। अभिषेक ने आगे कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म मेनस्ट्रीम फिल्म बनेगी और इसमें बड़े कलाकार काम करेंगे। फैंटम फिल्म्स ने मुझे यह करने के लिए कहा था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सीख
अभिषेक ने आगे कहा, ' फिल्म 'उड़ता पंजाब' एक डार्क और मानसिक रूप से परेशान करने वाली फिल्म है। जो हर किसी को पसंद नही आती है। लेकिन, इस फिल्म ने मुझे ठीक-ठाक कमा कर दिया। अभिषेक चौबे ने SCREEN से बातचीत में ऐसा कहा। अभिषेक ने बताया कि यह फिल्म पूरी इंडस्ट्री के लिए एक सीख की तरह है। उन्होंने कहा कि फिल्म को करने के लिए कलाकार जितना पैसा लेते हैं, वो सही नहीं है। ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत खतरनाक है। सही तरीका यह है कि स्टार्स को फिल्म के मुनाफे में हिस्सदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


‘उड़ता पंजाब’ का विचार कैसे आया?
उन्होंने कहा कि साल 2013 में उनकी मुलाकात सुदीप शर्मा से हुई थी। अभिषेक चौबे के मुताबिक, 'मैं तब 'एनएच 10' की स्क्रिप्ट पढ़ चुका था और मुझे वह बहुत पसंद आई थी। इसलिए मैं उनके साथ काम करना चाहता था। उस समय मेरे मन में ड्रग्स पर आधारित एक फिल्म बनाने का एक विचार था। हालांकि, तब इसकी कहानी पंजाब में नहीं, बल्कि पूरे भारत के परिवेश में सोची गई थी'।

पंजाब को कहानी का केंद्र बनाने का फैसला
अभिषेक चौबे ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं 'डेढ़ इश्किया' की एडिटिंग कर रहा था, तब सुदीप मेरे पास आए और उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि कहानी को पंजाब में सेट किया जाए। मैंने तुरंत इस आइडिया को स्वीकार कर लिया। वहां पॉप म्यूजिक की एक मजबूत संस्कृति है, जिसे मैं एक्सप्लोर करना चाहता था। साथ ही, वहां नशे की गंभीर समस्या भी थी, क्योंकि ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे थे। इस तरह कहानी के सभी पहलू आपस में जुड़ते हुए समझ में आने लगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed