सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt And Sharvari Starring Alpha Movie Trailer X Review Fans Reaction

Alpha Trailer X Review: क्या फैंस को भाया आलिया का एक्शन अंदाज? यूजर्स बोले- ऋतिक का कैमियो ही देखने लायक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Movie Alpha Trailer X Reaction: बुधवार को आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर मेकर्स ने जारी किया। इसमें आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती दिखीं। क्या उनका यह अंदाज और फिल्म का ट्रेलर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया? जानिए। 

Alia Bhatt And Sharvari Starring Alpha Movie Trailer X Review Fans Reaction
फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर पर फैंस के रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अगले महीने यानी जुलाई में यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी किया है। जानिए, सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को, आलिया के एक्शन और एक्टिंग को देखकर फैंस, नेटिजन्स ने कैसा रिएक्शन दिया है। 

क्या ट्रेलर और आलिया ने जीता दिल? 
एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर ‘अल्फा’ के ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए कमेंट किया, ‘मानना पड़ेगा फिल्म के ट्रेलर ने मेरा दिल जीत लिया। इसका अंदाज कुछ अलग लग रहा है और इसी वजह से मेरी इसमें थोड़ी दिलचस्पी बढ़ गई है, हालांकि एक्शन ठीक-ठाक ही लग रहा है। फिर भी भारत में इतने बड़े पैमाने पर किसी वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म को देखना मजेदार होगा। आलिया और शरवरी की जोड़ी अच्छी लग रही है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने भी आलिया और शरवरी की जोड़ी को सराहा। ऐसे ही कई कमेंट कई फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए। 
कुछ यूजर्स को फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर और इसकी कहानी बिल्कुल नहीं जमी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अल्फा का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है जैसे अब किसी को इसमें भरोसा नहीं रहा। लेकिन चलो काम तो करना ही है।' 
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अल्फा; का ट्रेलर एक सर्कस जैसा है। हीरो, विलेन, कैमियो, सब कुछ एक ही क्लिप में ठूंस दिया गया है। बस दिखावटी कॉन्फिडेंस दिखाने के चक्कर में 'सरप्राइज कैमियो' का भी मजा किरकिरा कर दिया। जब स्टूडियो को ही अपने यूनिवर्स पर भरोसा नहीं है, तो थिएटर में पैसे क्यों बर्बाद करना?
 

 

 

 

Alia Bhatt And Sharvari Starring Alpha Movie Trailer X Review Fans Reaction
अल्फा के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की झलक - फोटो : वीडियो ग्रैब

ग्रीक गॉड की झलक देखकर खुश हुए फैंस 
फिल्म ‘अल्फा’ के ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी जहां एक्शन करतीं, स्टंट करतीं दिखीं। वहीं आखिर में ऋतिक रोशन की झलक भी फैंस को मिली। इस पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया और लिखा, ‘स्पाई यूनिवर्स के इतिहास में पहली बार, वाईआरएफ को ट्रेलर में एक कैमियो की झलक दिखानी पड़ी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऋतिक का कैमियो ही बस देखने लायक है।’ 
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ये 10 सेकंड और पूरा ट्रेलर बराबर हैं। मेजर कबीर कमाल हैं।’

 


 

 

 
 

 

फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे ये सितारे
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में ऋतिक रोशन की झलक भी दर्शकों को मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में कैमियो करेंगे। यह फिल्म 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed