सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A Major Revelation After Sanchita Ugales Death Friend Says She Didnt Want To Live For Months

Sanchita Ugale Death: संचिता उगले की मौत के बाद बड़ा खुलासा, दोस्त बोलीं- ‘वो महीनों से जीना नहीं चाहती थीं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 17 Jun 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanchita Ugale Death News: युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर उनकी दोस्त गीतांजलि ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

A Major Revelation After Sanchita Ugales Death Friend Says She Didnt Want To Live For Months
संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत के कुछ दिनों बाद उनकी दोस्त गीतांजलि ने चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं। उन्होंने बताया कि संचिता कई महीनों से बार-बार अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कर रही थी।

डिप्रेशन से गुजर रही थीं संचिता 
गीतांजलि ने टेली इंडिया टॉक से बातचीत में कहा, ‘अगर कोई इंसान बार-बार कहे कि वो मरना चाहता है, तो ये अचानक नहीं होता। पिछले 6 महीनों से वो यही कह रही थी कि वो जीना नहीं चाहती।’

विज्ञापन
विज्ञापन

गीतांजलि के मुताबिक, संचिता इस साल की शुरुआत से ही डिप्रेशन से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘वो डिप्रेस्ड थी, ये सब शायद जनवरी से शुरू हुआ था। कभी-कभी वो लगातार 5 दिन तक बिना सोए रहती थी।’

विज्ञापन

A Major Revelation After Sanchita Ugales Death Friend Says She Didnt Want To Live For Months
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale

काम में नहीं लग रहा था मन
गीतांजलि ने बताया कि संचिता किसी गहरे मानसिक तनाव (ट्रॉमा) से भी जूझ रही थी। यहां तक कि लीड रोल मिलने के बावजूद उनका काम में मन नहीं लग रहा था।

गुजरात में शूटिंग से लौटने के बाद संचिता ने उनसे कहा था, ‘मेरा दिल इसमें नहीं लग रहा है।’ जब गीतांजलि ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो संचिता ने जवाब दिया, ‘मुझे किसी चीज में अच्छा नहीं लगता। ये कैसी जिंदगी है? मुझे बहुत तकलीफ होती है।’

A Major Revelation After Sanchita Ugales Death Friend Says She Didnt Want To Live For Months
संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
प्रोडक्शन हाउस को लेकर अफवाहें गलत
गीतांजलि ने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि संचिता का प्रोडक्शन हाउस से कोई विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम ने उनकी हालत समझने के लिए उन्हें कई डॉक्टरों के पास भी ले जाया था। गीतांजलि की ये बातें संचिता के पिता के बयान से भी मेल खाती हैं, जिन्होंने कहा था कि उनकी बेटी डिप्रेशन से जूझ रही थी।

A Major Revelation After Sanchita Ugales Death Friend Says She Didnt Want To Live For Months
संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम@sanchita_ugale
कैसे हुई संचिता उगले की मौत?
खबरों के मुताबिक, 14 जून की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच यह घटना नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में हुई। पुलिस के अनुसार, संचिता अपने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटकी हुई मिलीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वाले तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale: ‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था’, संचिता उगले की मौत पर पिता के गंभीर आरोप, कही चौंकाने वाली बात

15 जून को उनके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कदम के पीछे की असली वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed