सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Pledges Not To Give Any Interview Till 18 Months Until Pralay Release

रणवीर सिंह का प्रण, 18 महीने तक नहीं देंगे कोई इंटरव्यू; ‘डॉन 3’ विवाद पर साधी चुप्पी; इसलिए लिया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 19 Jun 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh: 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Ranveer Singh Pledges Not To Give Any Interview Till 18 Months Until Pralay Release
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, रणवीर ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने तय किया है कि वह अगले 18 महीनों तक किसी भी तरह का इंटरव्यू नहीं देंगे और इस विवाद पर कोई बयान भी नहीं देंगे।

मीडिया से बनाए रखेंगे दूरी 
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने यह बात एक ट्रेड जर्नलिस्ट से मुलाकात के दौरान खुद कही। उन्होंने साफ कर दिया कि वह ‘डॉन 3’ से जुड़े किसी भी सवाल पर बात नहीं करेंगे और अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की रिलीज तक मीडिया से दूरी बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Pledges Not To Give Any Interview Till 18 Months Until Pralay Release
'डॉन 3' का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

'डॉन 3' का विवाद 
दरअसल, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर मतभेद हो गए थे। कहा जा रहा है कि रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट और बार-बार हो रही देरी से खुश नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।

जो मामला पहले सिर्फ कास्टिंग बदलने का लग रहा था, वह अब कानूनी विवाद में बदल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये की मांग की है। वहीं, FWICE ने भी कुछ समय के लिए रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश जारी किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

Ranveer Singh Pledges Not To Give Any Interview Till 18 Months Until Pralay Release
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है प्रलय की कहानी? 
अब बात करते हैं रणवीर की अगली फिल्म ‘प्रलय’ की। यह एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी तबाह हो चुके मुंबई पर आधारित है। फिल्म में AI तकनीक की मदद से शहर के टूटे-बिखरे रूप को दिखाया जाएगा।

इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। ‘प्रलय’ उनका थिएटर में डायरेक्शन डेब्यू भी होगा। जय मेहता इससे पहले ‘स्कैम 1992’ और ‘लुटेरे’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Maa Inti Baangaram: 'सामंथा ने दिखाया कमाल, मगर कहानी बेअसर'; जानिए 'मां इंटी बंगारम' देख क्या बोले दर्शक?

फिलहाल, ‘प्रलय’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन तब तक रणवीर सिंह पूरी तरह चुप्पी साधे रहेंगे और ‘डॉन 3’ विवाद पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed