Maa Inti Baangaram: 'सामंथा ने दिखाया कमाल, मगर कहानी बेअसर'; जानिए 'मां इंटी बंगारम' देख क्या बोले दर्शक?
Maa Inti Baangaram X Review: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' आज 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने फिल्म पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मां इंटी बंगारम' आखिर थिएटर्स में सज गई है। आज शुक्रवार को इसने दस्तक दी है। रिलीज से पहले फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी है। अब सिनेमाघरों में लगने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है और फिल्म के क्लिप्स-फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि, दर्शकों से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। जानिए क्या कह रहे हैं नेटिजंस?
क्या लौट आई है क्वीन?
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' का निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है। सबसे पहले बात करें सामंथा की अदाकारी की तो, इस मामले में वो असर कर गई हैं। सोशल मीडिया पर आए अधिकांश रिएक्शन में नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वह दमदार एक्शन दिखाती नजर आई हैं। सामंथा का अंदाज देख नेटिजंस लिख रहे हैं, 'क्वीन लौट आई है'।
Unanimous positive response🔥 !
— 𝐕Λர்தன்_X̷ (@vardhangadu1) June 19, 2026
Day one ' 14-18cr easy
Weekend' 35+ dead easy #MaaIntiBangaaram pic.twitter.com/jg4ba1kz1u
Maa bangaram @Samanthaprabhu2
— Dada Chowdary 🦚🚩 (@Dada_1439) June 19, 2026
Malli blockbuster hit kottindhi ga .... Blockbuster response from premiers 🔥😎
Congratulations sam 🔥 Appudu oh baby, Ippudu #MaaIntiBangaaram 🔥😎pic.twitter.com/8mYTpFw3cN
एक्टिंग और डायलॉग दमदार, कहानी कैसी?
इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को कुछ दर्शक जबर्दस्त एंटरटेनिंग बता रहे हैं। साथ ही इसे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म में संतोष नारायणन हैं और गुलशन देवैया के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। वहीं, स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी अच्छे बताए गए हैं। मगर, कहानी को लेकर दर्शक थोड़ा सुस्त रेस्पॉन्स दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, जिसका अंदाजा फिल्म देखते-देखते लगाया जा सकता है।
#MaaIntiBangaramReview:
— Movies4u Reviews (@Movies4uReviews) June 19, 2026
A simple and predictable drama that relies more on performances than surprises.#SamanthaRuthPrabhu carries the film well, with good support from the rest of the cast. The comedy works for the most part, and the BGM keeps the film energetic.
However,…
कहां लड़खड़ाई फिल्म?
कुछ नेटिजंस का कहना है कि दिलचस्प किरदार, मजेदार डायलॉग और फैमिली ड्रामा से फिल्म बढ़िया तरीके से जुड़ती है, मगर 'अतीत' वाले हिस्से में फिल्म थोड़ी लड़खड़ाती है। वहीं, कुछ नेटिजंस का कहना है कि पूरी फिल्म को सामंथा संभाले रखती हैं। उनके एक्शन की तारीफ होनी चाहिए।
#MaaIntiBangaram #Review
— Anchor Chandu 😎 (@Actor_Chandu_) June 19, 2026
ఫస్ట్ హాఫ్ రివ్యూ....
ఫ్యామిలీ తో ఉండే కొన్ని క్యూట్ మూమెంట్స్🤗
కారు చేజింగ్ సీన్ 😱
అరటి తోట ఫైట్ 🔥🔥🔥
సమంత ఫ్లాష్ బ్యాక్ ఎపిసోడ్ 👌@Samanthaprabhu2
सेकंड हाफ के बाद कमजोर पड़ी पकड़?
फिल्म के सहायक किरदारों ने भी छाप छोड़ी है। खासकर श्रीमुखी के अनसूया के किरदार और मंजूषा द्वारा निभाया गया किरणमयी का किरदार शानदार है। कुछ नेटिजंस का कहना है कि फिल्म दूसरे हाफ के बाद थोड़ी सुस्त पड़ती है। हालांकि, फिल्म की एंडिंग संतोषजनक है।