{"_id":"6a2ff966039ae540670e134b","slug":"gadar-ek-prem-katha-completes-25-years-know-what-is-its-starcast-doing-now-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadar Cast Then and Now: ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे, जानिए आज क्या कर रही है फिल्म की स्टार कास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gadar Cast Then and Now: ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे, जानिए आज क्या कर रही है फिल्म की स्टार कास्ट
15 जून 2001 को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म आज भी अपने दमदार किरदारों और कहानी के लिए याद की जाती है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में थे, जबकि अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे, मुश्ताक खान, ओम पुरी और उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) एक सिख ट्रक ड्राइवर होता है, जिसे सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि सकीना को पाकिस्तान वापस ले जाया जाता है और दोनों अलग हो जाते हैं।
अब 25 साल बाद आइए जानते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट आज कहां है:
2 of 10
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल (तारा सिंह)
सनी देओल आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 68 साल के सनी ने 40 साल से ज्यादा के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और नेता भी रह चुके हैं। हाल ही में वे ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। वहीं आने वाले समय में वे ‘बटवारा 1947’, ‘इक्का’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
3 of 10
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल (सकीना)
‘गदर’ के बाद अमीषा पटेल के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने ‘हमराज’, ‘भूल भुलैया’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह ‘गदर 2’ में नजर आईं। उनकी आखिरी फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ (2024) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी (अशरफ अली)
अमरीश पुरी अपने दमदार विलेन किरदारों के लिए जाने जाते थे। ‘गदर’ के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 12 जनवरी 2005 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्कर्ष शर्मा (चरनजीत)
डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने ‘गदर’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। बड़े होकर उन्होंने 2018 में ‘जीनियस’ से डेब्यू किया। वह ‘गदर 2’ (2023) और ‘वनवास’ (2024) में भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।