सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Sharma Veer Pahariya starrer Mahesh Bhatt NAAM To Live is War Announced Directed by Sidhaant Sachdev

NAAM To Live is War: 'शहर बीमार हो, तो दवा और जहर में फर्क मुश्किल होता है'; महेश भट्ट की फिल्म 'नाम' का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

NAAM To Live is War Announced: महेश भट्ट नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का आधिकारिक एलान हो गया है और इसका टाइटल है- 'नाम - टू लिव इज वॉर'।

Varun Sharma Veer Pahariya starrer Mahesh Bhatt NAAM To Live is War Announced Directed by Sidhaant Sachdev
फिल्म 'नाम' का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'नाम-टू लिव इज वॉर' का एलान कर दिया गया है। इसमें वीर पहाड़िया अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट पेश कर रहे हैं। वहीं, निर्देशन की कमान सिद्धांत सचदेव के कंधों पर है। फिल्म में वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।


Varun Sharma Veer Pahariya starrer Mahesh Bhatt NAAM To Live is War Announced Directed by Sidhaant Sachdev
फिल्म 'नाम' का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम

रोमांचक होगी फिल्म 'नाम'?
अभिनेता वरुण शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें महेश भट्ट, सिद्धांत सचदेव और वीर पहाड़िया नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जब शहर बीमार हो जाए, तो दवा और जहर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है'। आगे लिखा है, 'नाम - टू लिव इज वॉर' यह फिल्म निश्चित रूप से एक रोमांचक होने वाली है। महेश भट्ट सर के मार्गदर्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। वहीं इसे रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय ने प्रोड्यूस किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Sharma Veer Pahariya starrer Mahesh Bhatt NAAM To Live is War Announced Directed by Sidhaant Sachdev
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम

दमदार अंदाज में नजर आएंगे वीर पहाड़िया
एक पोस्ट वीर पहाड़िया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीर ने लिखा है, 'कहते हैं सबसे छोटा जीव भी सबसे बड़ी शक्ति का प्रमाण होता है। जब बप्पा का आशीर्वाद साथ हो, तो हर ‘नाम’ एक तूफान होता है। गणपति बाप्पा मोरया'। 'नाम' एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इसमें वीर दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)


 

विज्ञापन

सिद्धांत सचदेव ने जताई खुशी 
निर्देशक सिद्धांत सचदेव ने लिखा है, 'कुछ नाम विरासत में मिलते हैं। कुछ नाम जंग लड़कर कमाने पड़ते हैं। महेश भट्ट सर के मार्गदर्शन और देखरेख में इस सफर को शुरू करने का सौभाग्य मिला है। वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा के साथ मिलकर इस दमदार कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए उत्साहित हूं। साथ ही एक ऐसी शानदार टीम के साथ काम कर रहा हूं, जो सच में इस विजन में यकीन रखती है। बता दें कि यह इमोशनल ड्रामा से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। मगर, साथ ही इसमें धांसू एक्शन भी नजर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed