सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanya Mittal and pranit more Fight Old Video goes Viral From show big boss 19 amid Rs 370 Biryani Controversy

'पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए'; प्रणित मोरे को तान्या ने पहले ही दी थी हिदायत? पुराना वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Tanya Mittal Old Video: कॉमेडियन और यूट्यूबर प्रणित मोरे को 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां तान्या मित्तल भी बतौर प्रतिभागी शामिल हुई थीं। दोनों के बीच काफी बहस और झगड़े हुए। इस वक्त जब प्रणित 'बिरयानी विवाद' को लेकर चर्चा में हैं, तो दोनों का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tanya Mittal and pranit more Fight Old Video goes Viral From show big boss 19 amid Rs 370 Biryani Controversy
तान्या मित्तल-प्रणित मोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रणित मोरे इन दिनों '370 रुपये बिरयानी' विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शो में हिमांशु जांगड़ा ने बेहद आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रणित और हिमांशु आलोचनाओं के घेरे में हैं। इस बीच प्रणित का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे और तान्या मित्तल बहस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का है।

तान्या मित्तल ने दी थी हिदायत?
वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे तान्या ने प्रणित को पहले ही एलर्ट कर दिया था कि दूसरों का मजाक उड़ाने वाले चुटकुलों के चलते वे कहीं फंस न जाएं। बहस और झगड़ों के बीच तान्या ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी। हालांकि, प्रणित ने तान्या की बात को नजरअंदाज करते हुए पलटकर जवाब दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तान्या ने कहा था- 'लोगों के पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा'
सामने आए एक वीडियो में तान्या मित्तल पूरे गुस्से में नजर आ रही हैं और प्रणित से कहती हैं, 'तू बाहर होता ना तो तेरी तरफ पलटकर नहीं देखती'। इसके बाद प्रणित कर रहे हैं, 'हां तो? मैं कौन सा तेरे पीछे भागता'। इसके बाद तान्या ने कहा, 'तेरी हालत देख। तुझे वही करना पड़ेगा। तुझे क्या लगता है कि लोगों का मजाक उड़ाने से तू चल जाएगा? तेरी जो हालत है उसके बाद तुझे यही करना पड़ेगा। लोगों के पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए'। इसके आखिर में वह वीडियो मर्ज किया गया है, जिसमें प्रणित हालिया बिरयानी टिप्पणी विवाद पर सॉरी बोलते दिखे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shashi Bhati 🕉️ (@shashibhati3112)


विज्ञापन

तान्या ने लाइक किया पुराना वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shashibhati3112 नाम के यूजर एकाउंट से साझा किया गया है। इस पोस्ट को तान्या मित्तल ने भी लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स तान्या के सपोर्ट में आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'तान्या सच ही बोल रही थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लगता है कि तान्या मित्तल ने असली प्रणित मोरे को बहुत पहले ही देख लिया था, जब किसी ने भी उनका यह पक्ष नहीं देखा था'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed