सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prakash Raj Joins CJP Protests Against NEET Paper Leak Says You Cant Scare Us By Calling Us Pakistanis

CJP के साथ जुड़े प्रकाश राज, NEET पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन; बोले- ‘हमें पाकिस्तानी कहकर डरा नहीं सकते’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Prakash Raj CJP Protest: एक्टर प्रकाश राज ने बेंगलुरु में हुए NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ क्लाइमेट एक्टिविस्ट और एजुकेशनिस्ट सोनम वांगचुक और CJP (Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत डिपके भी मौजूद रहे।

Prakash Raj Joins CJP Protests Against NEET Paper Leak Says You Cant Scare Us By Calling Us Pakistanis
CJP के प्रोटेस्ट में प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारी बारिश के बावजूद यह प्रदर्शन फ्रीडम पार्क में हुआ, जो CJP द्वारा चलाए जा रहे देशभर के कैंपेन का हिस्सा है। इस कैंपेन का मकसद एग्जाम से जुड़ी गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय करना है।

हमें डराया नहीं जा सकता– प्रकाश राज
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि एक्टिविस्ट्स को ‘पाकिस्तानी’ या ‘गद्दार’ कहकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘आप हमें डराने के लिए पाकिस्तानी या गद्दार कह सकते हैं, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से की आगे आने की अपील
प्रकाश राज ने युवाओं से अपने भविष्य के लिए आगे आने की अपील की और नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए। आपने सब कुछ बदल दिया है। आप राजनीति कर रहे हैं और हमें काम करना चाहिए, ऐसा नहीं चलेगा। इस देश के युवा अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने का फैसला कर चुके हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस देश का युवा ही असली ताकत है। अंकल-आंटी, आप रिटायरमेंट के बाद भी देश चला रहे हैं, अब हट जाइए। हम युवा अपने भविष्य और सपनों के लिए लड़ रहे हैं।’

देशभर में जारी है विरोध प्रदर्शन
यह प्रदर्शन CJP के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संगठन NEET पेपर लीक, CBSE के डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम और परीक्षा प्रणाली में खामियों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं’, ओरी ने फिर साधा ध्रुव राठी पर निशाना, यूट्यूबर को बताया ‘एंटी-नेशनल’

इससे पहले लखनऊ में CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके ने कहा था कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने देशभर के छात्रों से 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed