‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, साइबर क्राइम केस में उलझे अरशद वारसी; विक्रांत मैसी ने चौंकाया
Pritam and Pedro Series Trailer: राजकुमार हिरानी बड़े पर्दे से निकलकर ओटीटी पर आ चुके हैं। बतौर क्रिएटर उनकी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अरशद वारसी, वीर हिरानी और विक्रांत मैसी के अनोखे किरदार सीरीज में नजर आएंगे। जानिए, इस सीरीज के ट्रेलर में क्या खास दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरशद वारसी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हैं, जल्द ही सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में उनका ऐसा ही अंदाज नजर आएगा। लेकिन इस बार कॉमेडी के साथ साइबर क्राइम की कहानी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस सीरीज के क्रिएटर निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। सीरीज में कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी नजर आएंगे। यहां, जानिए ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के ट्रेलर में क्या कुछ खास है।
पुलिस ऑफिसर और साइबर हैकर की बनी जोड़ी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अरशद वारसी गोवा में रहते हैं। वह क्राइम ब्रांच में पुलिस ऑफिसर हैं। लेकिन अचानक उनका ट्रांसफर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में हो जाता है। इस दौरान एक नेता के बेटे को किडनैप कर लिया जाता है। फिरौती मांगने वाली हाइटेक अपराधी हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ऑफिसर प्रीतम एक हैकर पेड्रो की मदद लेता है। इस सीरीज में विलेन के रोल में विक्रांत मैसी हैं। उन्हें इस तरह के रोल में देखकर दर्शक चौंक जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, ‘जीवन भीमा योजना’ का टीजर जारी; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सीरीज में नजर आएंगे ये नामी एक्टर्स
इस सीरीज में अरशद वारसी के अलावा वीर हिरानी हैं, जो पेड्रो का रोल कर रहे हैं। विक्रांत मैसी के अलावा मोना सिंह, बोमन ईरानी भी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में नजर आएंगे। इनके अलावा सीरीज में सत्यदीप मिश्रा और श्रुति मराठे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।