सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri star Akshara singh Extends wishes On her Mother and famous actress Nilima singh Birthday see photos

Nilima Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की इस 'खूंखार सास' को जानते हैं आप? अक्षरा सिंह के साथ है खास कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Nilima Singh Birthday: आज भोजपुरी सिनेमाजगत की 'खतरनाक' सास का जन्मदिन है। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने स्पेशल पोस्ट शेयर करके बधाई दी है।

Bhojpuri star Akshara singh Extends wishes On her Mother and famous actress Nilima singh Birthday see photos
अक्षरा सिंह-नीलिमा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

नीलमा सिंह को आप जानते हैं? कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्हें टीवी शो में देखा जा चुका है। 'निमकी मुखिया' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल किए हैं। बहुओं पर कहर बरपाने वाली सास से लेकर अलग-अलग नेगेटिव रोल उनके खाते में रहे। आज उन्हीं नीलिमा का जन्मदिन है।

Bhojpuri star Akshara singh Extends wishes On her Mother and famous actress Nilima singh Birthday see photos
अक्षरा सिंह-नीलिमा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा के साथ क्या है कनेक्शन
नीलिमा सिंह के जन्मदिन पर अक्षरा सिंह ने खास पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। दरअसल, नीलिमा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मां हैं। अक्षरा फिल्मी परिवार से आती हैं। उनकी मां नीलिमा और पिता बिपिन इंद्रजीत सिंह भी कलाकार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri star Akshara singh Extends wishes On her Mother and famous actress Nilima singh Birthday see photos
अक्षरा सिंह-नीलिमा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह ने मां के लिए लिखा नोट
नीलिमा सिंह आज 15 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बेटी अक्षरा सिंह ने एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'मम्मा आज आपके जन्मदिन पर मैं आपकी हर दुआ, हर पूजा, हर कोशिश, हर संघर्ष, हर त्याग और मेरे लिए किए गए हर छोटे-बड़े प्रयास के लिए दिल से धन्यवाद करती हूं। जो कुछ भी हूं, उसमें आपका सबसे बड़ा योगदान है और हर एक गलती के लिए माफी'। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखें।

विज्ञापन

Bhojpuri star Akshara singh Extends wishes On her Mother and famous actress Nilima singh Birthday see photos
नीलिमा सिंह-इंद्रजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इंद्रजीत सिंह ने शेयर किया पोस्ट
नीलिमा सिंह के पति व एक्टर इंद्रजीत ने भी एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो नीलिमा। ईश्वर की कृपा बनी रहे'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Indrajit Singh (@indrajit4895) द्वारा साझा की गई पोस्ट


 



फिटनेस के मामले में बेटी अक्षरा को देती हैं टक्कर

नीलिमा सिंह ने बेगूसराय, उतरन, निम्की मुखिया जैसे पॉपुलर शो में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। नीलिमा सिंह स्टाइल और फिटनेस के मामले में भी बेटी को टक्कर देती हैं। वे नियमित रूप से व्यायाम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed