सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur shares photos from chicago amid hai jawani toh ishq hona hai buzz

शिकागो की सड़कों पर सैर करती नजर आईं मृणाल ठाकुर, शहर को अलविदा कहते हुए टूटा दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Jun 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Mrunal Thakur Photos: 'है जवानी तो इश्क होना है' की चर्चा के बीच मृणाल ठाकुर अमेरिका के शिकागो गई हैं। यहां से उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

Mrunal Thakur shares photos from chicago amid hai jawani toh ishq hona hai buzz
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
विज्ञापन

विस्तार

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है। इस बीच मृणाल ठाकुर शिकागो की सैर पर गई हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।



शिकागो की सड़कों पर मृणाल

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शिकागो की सड़कों पर पोज दिए हैं। उन्होंने अलग-अलग आउटफिट भी पहने हैं। यही नहीं उन्होंने यहां से वर्कआउट करते हुए भी तस्वीर शेयर की है।



कैप्शन में क्या है?
तस्वीरें शेयर करते हुए मृणाल ठाकुर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'बैग पैक कर रही हूं और इस शहर को गुड बाय कह रही हूं। ये वाकई जानलेवा है।' इसके साथ उन्होंने रोने वाला और दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया है।


कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज हुई है। इसके निर्देशक डेविड धवन हैं। इसे टिप्स फिल्म्स और मैक्सिमिलियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 


फिल्म की स्टारकास्ट
इसमें मृणाल ठाकुर के अलावा वरुण धवन और पूजा हेगड़े अहम किरदारों में हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा इसमें सहायक कलाकारों में मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी, कुब्रा सैत और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से इसलिए तलाक लेने की कोशिश करता है  क्योंकि वह बच्चा चाहता है। जस जब लंदन जाता है, तो उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। दोनों में प्यार होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब तलाक के बीच बानी और प्रीत दोनों एक-साथ जस को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed