{"_id":"6a2f7337639b99743f0f1bb0","slug":"imtiaz-ali-do-not-get-inspiration-from-cinema-speak-about-main-wapas-aaunga-love-story-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में उलझी हुई प्रेम कहानी दिखाने की कहां से मिलती है प्रेरणा? इम्तियाज अली ने दिया दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में उलझी हुई प्रेम कहानी दिखाने की कहां से मिलती है प्रेरणा? इम्तियाज अली ने दिया दिलचस्प जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार
Imtiaz Ali: निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्हें प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिलती है। उन्होंने साफ-सुथरा प्रेम कहानी बनाने पर भी बात की है।
इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निर्देशक इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को आलोचकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इस बीच निर्देशक ने बताया है कि उन्हें प्रेम कहानी वाली फिल्में बनाने की प्रेरणा कहां से मिलती है।
इम्तियाज अली, शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
साफ-सुथरा कहानी नहीं बनाते इम्तियाज
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इम्तियाज अली ने बताया कि फिल्मों की अलग तरह की कहानी की प्रेरणा उन्हें कहां से मिलती है। उनसे पूछा गया कि उनके सिनेमा में प्यार अक्सर उलझा हुआ और दिल तोड़ने वाला होता है। इस पर उन्होंने कहा 'मेरे लिए कुछ भी साफ-सुथरा और एकदम सही दिखाना नामुमकिन है क्योंकि मेरे पास इसका कोई उदाहरण नहीं है। अगर आप मुझसे बिना किसी दुख या तकलीफ वाली साफ-सुथरी प्रेम कहानी बनाने को कहें, तो मुझे समझ नहीं आएगा कि शुरुआत कहां से करूं, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होता भी है।'

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : X
इम्तियाज को कहां से मिलती है प्रेरणा?
उन्होंने आगे कहा 'असल में, मैं खास तौर पर प्रेम कहानियां बनाने नहीं निकला। मैं ऐसी कहानियां बनाता हूं, जिनमें लोगों के मन में कई तरह की भावनाएं होती हैं। मैं किरदारों को फॉलो करता हूं और देखता हूं कि वे किस मोड़ पर पहुंचते हैं। कभी-कभी, जाहिर है, इसमें मेरी देखी और महसूस की हुई चीजों की झलक मिलती है, क्योंकि मैं प्रेरणा के लिए सिनेमा का नहीं, बल्कि जिंदगी का सहारा लेता हूं। हां, मुझे लगता है कि रिश्ते कभी-कभी उलझे हुए होते हैं। अगर फिल्म की अवधि लंबी होती, तो उनके और भी ज्यादा उलझे हुए होने की संभावना होती।

मैं वापस आऊंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
इम्तियाज अली के मुताबिक उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' उनके बचपन के घर लौटने के भावुक अनुभव से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि नसीरुद्दीन शाह का किरदार बुढ़ापे में अपने घर वापस जाना चाहता है। वह अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता है।
12 को रिलीज हुई इस फिल्म में वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ ने अभिनय किया है। तीन दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।