Oliver Tree Dies: हेलीकॉप्टर क्रैश में मशहूर गायक ओलिवर ट्री की मौत; महज 32 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Musician Oliver Tree Death: ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मशहूर सिंगर-म्यूजिशियन ओलिवर ट्री की जान चली गई। वे महज 32 वर्ष के थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय गायक ओलिवर ट्री नहीं रहे। पीपल मैगजीन के मुताबिक, सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। इस हादसे में पांच और लोगों की भी जान गई। ओलिवर 32 साल के थे। यह हादसा बीते दिन रविवार को रियो डी जनेरियो में हुआ, जब हवा में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए और उनमें आग लग गई।
हादसे की वजह की जांच जारी
अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और वे हेलीकॉप्टर की टक्कर की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रियो डी जनेरियो राज्य की सिविल पुलिस ने पुष्टि की है कि जांच चल रही है। पीपल को मिले एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि फॉरेंसिक टीमों ने क्रैश वाली जगह की जांच की है और वे 'सेंटर फॉर इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स' की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच
पुलिस ने बताया, 'घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच की गई और अधिकारी 'एरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स की जांच और रोकथाम केंद्र' की रिपोर्ट का इंतजार है। छह पीड़ितों के शवों की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच की जाएगी और इसकी तुलना 'एयर ऑपरेशन्स सेंटर' के रिकॉर्ड में मौजूद डेटा से की जाएगी। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में दो हेलीकॉप्टर शामिल थे।
इंटरनेशनल टूर पर थे ओलिवर ट्री
एक विमान में यात्रा कर रहे पांच लोगों और दूसरे हेलिकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, मरने वालों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (जो ऑनलाइन 'गैस्पी' के नाम से जाने जाते थे) और यात्री लुकास विग्नाले और लुकास ब्रिटो चावेस शामिल थे। पायलटों की पहचान एलेक्जेंडर सूजा और चार्ल्स मार्सिलैक के तौर पर हुई। दुर्घटना के समय ट्री एक इंटरनेशनल टूर पर थे।
ओलिवर ट्री की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
म्यूजिशियन ने हाल ही में 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 01 जुलाई को पुर्तगाल के लिस्बन में एक कॉन्सर्ट के साथ अपना टूर जारी रखने वाले थे। स्पेन, ऑस्ट्रिया, अमेरिका और चीन में भी और कॉन्सर्ट की योजना थी। ओलिवर ट्री पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ अल्टरनेटिव म्यूजिक को मिलाने के लिए जाने जाते थे। उन्हें 'लाइफ गोज ऑन' और 'मिस यू' जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली। समय के साथ, उन्होंने बड़ी संख्या में इंटरनेशनल फैन बेस बनाया।
View this post on Instagram