Nilima Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की इस 'खूंखार सास' को जानते हैं आप? अक्षरा सिंह के साथ है खास कनेक्शन
Nilima Singh Birthday: आज भोजपुरी सिनेमाजगत की 'खतरनाक' सास का जन्मदिन है। इस मौके पर अक्षरा सिंह ने स्पेशल पोस्ट शेयर करके बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीलमा सिंह को आप जानते हैं? कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्हें टीवी शो में देखा जा चुका है। 'निमकी मुखिया' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल किए हैं। बहुओं पर कहर बरपाने वाली सास से लेकर अलग-अलग नेगेटिव रोल उनके खाते में रहे। आज उन्हीं नीलिमा का जन्मदिन है।
अक्षरा के साथ क्या है कनेक्शन
नीलिमा सिंह के जन्मदिन पर अक्षरा सिंह ने खास पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। दरअसल, नीलिमा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मां हैं। अक्षरा फिल्मी परिवार से आती हैं। उनकी मां नीलिमा और पिता बिपिन इंद्रजीत सिंह भी कलाकार हैं।
अक्षरा सिंह ने मां के लिए लिखा नोट
नीलिमा सिंह आज 15 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बेटी अक्षरा सिंह ने एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'मम्मा आज आपके जन्मदिन पर मैं आपकी हर दुआ, हर पूजा, हर कोशिश, हर संघर्ष, हर त्याग और मेरे लिए किए गए हर छोटे-बड़े प्रयास के लिए दिल से धन्यवाद करती हूं। जो कुछ भी हूं, उसमें आपका सबसे बड़ा योगदान है और हर एक गलती के लिए माफी'। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखें।
इंद्रजीत सिंह ने शेयर किया पोस्ट
नीलिमा सिंह के पति व एक्टर इंद्रजीत ने भी एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो नीलिमा। ईश्वर की कृपा बनी रहे'।
फिटनेस के मामले में बेटी अक्षरा को देती हैं टक्कर
नीलिमा सिंह ने बेगूसराय, उतरन, निम्की मुखिया जैसे पॉपुलर शो में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। नीलिमा सिंह स्टाइल और फिटनेस के मामले में भी बेटी को टक्कर देती हैं। वे नियमित रूप से व्यायाम करती हैं।