सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Reaction On Ali Fazal Sonali Bendre Web Series Raakh says I am deeply Disturbed as a parent

'आखिरी एपिसोड देखकर बहुत डिस्टर्ब हो गया हूं'; करण जौहर ने अली फजल-सोनाली की सीरीज 'राख' पर दिया रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Karan Johar On Series Raakh: अली फजल और सोनाली बेंद्रे अभिनीत सीरीज 'राख' हाल ही में रिलीज हुई है। इस पर करण जौहर ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि सीरीज देखकर वे परेशान हो गए हैं। जानिए क्यों?

Karan Johar Reaction On Ali Fazal Sonali Bendre Web Series Raakh says I am deeply Disturbed as a parent
अली फजल-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वेब सीरीज 'राख' का करण जौहर ने रिव्यू किया है। हाल ही में इसे देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है और बताया कि आखिरी एपिसोड देखने के बाद वे काफी ज्यादा परेशान हो गए। बता दें कि इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में हैं। जानिए करण जौहर ने 'राख' को लेकर क्या कहा है?

किस केस पर बनी है 'राख'?
करण जौहर वेब सीरीज 'राख' को देखने के बाद बतौर अभिभावक परेशान हो उठे। बता दें कि यह सीरीज 48 साल पुराने रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है। एक ऐसा आपराधिक मामला, जिससे पूरे देश की रूह कांप उठी थी। दिल्ली में एक सेनाधिकारी के दो बच्चों का अपहरण किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस अपराध को दुर्दांत अपराधियों रंगा-बिल्ला ने अंजाम दिया था। यह घटना रंगा-बिल्ला केस के रूप में जानी जाती है। 

बताया क्यों परेशान हुए करण जौहर?
करण जौहर ने पोस्ट साझा कर सीरीज के बारे में लिखा है, 'मैं इंस्टाग्राम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगा कि मैं इसमें कामयाब हो गया हूं, लेकिन फिर मैंने यह दिल दहला देने वाली सीरीज देखी और मुझे अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई। अभी रात के 1:35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं बहुत परेशान हूं। एक माता-पिता, एक इंसान और समाज के एक सदस्य के तौर पर मैं परेशान हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar Reaction On Ali Fazal Sonali Bendre Web Series Raakh says I am deeply Disturbed as a parent
राख - फोटो : एक्स

निर्देशक प्रोसित रॉय की तारीफ में बोले
करण ने आगे लिखा है, 'सीरीज 'राख' इंसानियत के सबसे बुरे पहलू को दिखाती है। किसी भी बचपन के ट्रॉमा या किसी और वजह से अपने अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकना सही नहीं ठहराया जा सकता। मुझे नहीं पता कि मैं इस ट्रॉमा से इतनी जल्दी उबर पाऊंगा या नहीं, लेकिन मुझे प्रोसित रॉय की जबर्दस्त कहानी कहने की कला, कहानी पर उनकी मजबूत पकड़ और भावनाओं को बिना किसी हेर-फेर के दिखाने के तरीके की तारीफ करनी होगी। उनकी बेहतरीन कलाकारी वाकई काबिले-तारीफ है।

विज्ञापन

Karan Johar Reaction On Ali Fazal Sonali Bendre Web Series Raakh says I am deeply Disturbed as a parent
राख वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin

सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की तारीफ में क्या लिखा?
करण जौहर आगे लिखते हैं, 'सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की ऐसी परफॉर्मेंस मेरे दिमाग से नहीं निकल पा रही हैं। एक बहुत बड़ी त्रासदी का सामना कर रहे दुखी माता-पिता के तौर पर उनके अभिनय ने मुझे हैरान कर दिया। वे पूरी तरह से अपने किरदारों में ढल गए। उनके अभिनय को सलाम। इस दिल को छू लेने वाले शो को देखते हुए मैंने जो महसूस किया, उसे समझने के लिए आपको उनका अभिनय देखना होगा। वे कमाल के हैं। अली फजल को उनके बेहतरीन और दमदार काम के लिए बधाई। इसके अलावा करण ने शानदार सीरीज के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। 

निर्देशक प्रोसित रॉय ने कहा शुक्रिया
सीरीज को लेकर करण के इस पोस्ट पर निर्देशक प्रोसित रॉय ने प्रतिक्रिया दी है और लिखा है, ''सर, आपकी उदार और दिल को छू लेने वाली बातों के लिए मैं आपका जितना भी धन्यवाद करूं, कम है। मेरी टीम और मैं बहुत खुश हैं कि यह शो आपको पसंद आया और आपने इसे इतना प्यार दिया। इसके लिए हम आपके आभारी हैं। यह पोस्ट लिखने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed