भारतीराजा के घर पहुंचे सीएम विजय, दिवंगत निर्देशक को दी श्रद्धांजलि; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
CM Vijay Tribute To Director Bharathiraja: तमिलनाडु के सीएम विजय ने दिवंगत निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी है। अंतिम दर्शन के लिए वह निर्देशक के घर पहुंचे। सीएम विजय ने घोषणा की है कि भारतीराजा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में सूनापन भर गया है। तमिल सिनेमा कई चर्चित कलाकार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को निर्देशक भारतीराजा के घर पर पहुंचे। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। बुधवार सुबह ही तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का निधन हुआ।
भारतीराजा के अंतिम दर्शन करते हुए भावुक हुए सीएम विजय
सीएम विजय ने निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी, उनके अंतिम दर्शन किए। इस क्षण वह काफी भावुक नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। सीएम विजय ने कहा कि भारतीराजा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विजय के अलावा तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम के स्टालिन भी भारतीराजा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी।
Chief Minister Joseph Vijay paid tribute to the late director Bharathiraja. pic.twitter.com/McMtbPGL7a
विज्ञापन — Vignesh Theni (@Vignesh_twitz) June 10, 2026
कमल हासन और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता रजनीकांत भी निर्देशक भारतीराजा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
VIDEO | Chennai: On demise of Veteran Tamil filmmaker and actor Bharathiraja, Actor and MNM chief Kamal Haasan (@ikamalhaasan) says, “The gentleman has gone, but his art will continue to live on. I'm not counting the losses; I'm counting the gains. He was there, and he made films… pic.twitter.com/359D4wHr1S
— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2026
Chennai, Tamil Nadu: Veteran film director Bharathiraja passes away. Actor Rajinikanth pays tribute to the legendary filmmaker pic.twitter.com/CFfnGgFPMV
— IANS (@ians_india) June 10, 2026
कई फिल्मी सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
सीएम विजय, रजनीकांत के अलावा तमिल सिनेमा की कई हस्तियां भारतीराजा को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। भारतीराजा के आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों में सूर्या, राधिका सरथकुमार, शिवकुमार, गंगई अमरन और निर्देशक और राजनेता सीमन शामिल थे।
भारतीराजा ने साल 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी। उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। चार दशकों से अधिक समय तक उन्हें 'इयाकुनार इम्मयम' के नाम से जाना जाता रहा। एक निर्देशक के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं।
अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भारतीराजा को कई पुरस्कार मिले। 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार (साउथ), छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार इस दिग्गज निर्देशक के नाम हैं। भारत सरकार ने भी उन्हें साल 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।